Nepal Gen-Z Proetest: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन और सियासी उठापटख के बाद नेपाी सेना ने देशवासियों से शांति की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने मंगलवार को एक संयुक्त अपील जारी कर प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और बातचीत के ज़रिए संकट का समाधान निकालने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से राजनीतिक बातचीत के ज़रिए समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का भी आह्वान किया है।
नेपाली सेना ने कहा, चूंकि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा पहले ही स्वीकार कर लिया है, इसलिए हम सभी से संयम बरतने और इस कठिन परिस्थिति में जान-माल को और नुकसान न होने देने का आह्वान करते हैं।” संयुक्त बयान में आगे कहा गया, “बातचीत के ज़रिए शांतिपूर्ण समाधान ही व्यवस्था और स्थिरता बहाल करने का एकमात्र रास्ता है।"
पीएम और राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा
मंगलवार को केपी शर्मा ओली के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे दे दिया है। पीएम के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।
नेपाल सरकार ने 26 सोशल मीडिया साइट्स (फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत) बैन कर दी थीं क्योंकि उन्होंने तय समय सीमा में नेपाल सरकार के पास रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।
सरकार का दावा है कि यह कदम सिर्फ 'रेगुलेशन' के लिए था, लेकिन आम लोगों को आशंका है कि इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला और सेंसरशिप बढ़ेगी। नेपाल सरकार के फैसले के खिलाफ देश के हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसक रूप अपना लिया। हिंसा में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
