दुनिया

म्यांमार में चार साल बाद हटी इमरजेंसी, यू न्यो सॉ को मिली नई संघीय सरकार की जिम्मेदारी; जल्द होगा चुनावों का ऐलान

Myanmar Emergency Ends: म्यांमार की राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा परिषद (NDSC) ने गुरुवार को एक नई संघीय सरकार और राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के गठन की घोषणा की है। नई संघीय सरकार की बागडोर यू न्यो सॉ को प्रधानमंत्री बनाकर सौंपी गई है, जबकि सीनियर जनरल मिन आंग हलाइंग को राज्य सुरक्षा और शांति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Image

म्यांमार में चार साल बाद हटी इमरजेंसी (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Myanmar Emergency Ends: म्यांमार की राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा परिषद (NDSC) ने गुरुवार को एक नई संघीय सरकार और राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के गठन की घोषणा की है। नई संघीय सरकार की बागडोर यू न्यो सॉ को प्रधानमंत्री बनाकर सौंपी गई है, जबकि सीनियर जनरल मिन आंग हलाइंग को राज्य सुरक्षा और शांति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीएससी ने सेना प्रमुख को सौंपे गए संप्रभु अधिकारों के आदेश को रद्द करने का निर्णय लिया है। म्यांमार की स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल (SAC) के प्रवक्ता जॉ मिन तुन ने कहा कि आपातकाल की समाप्ति का निर्णय आम चुनावों की तैयारी के उद्देश्य से लिया गया है।

म्यांमार में कब लगा था आपातकाल

सनद है कि फरवरी 2021 में तत्कालीन कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वी ने देश में एक वर्षीय आपातकाल की घोषणा की थी और सैन्य प्रमुख को संप्रभु शक्तियां सौंप दी थीं, जिसके बाद राज्य प्रशासन परिषद का गठन किया गया था। इस आपातकाल को कई बार छह-छह महीने के लिए बढ़ाया गया, जो अब 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो गया। इसी बीच, म्यांमार सरकार डिजिटल अर्थव्यवस्था रोडमैप 2030 को लागू कर देश में तेजी से डिजिटल परिवर्तन को गति देने में जुटी है। डिजिटल इकोनॉमी डेवलपमेंट कमेटी (DEDC) की बैठक 25 जुलाई को नेपीडॉ में वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई।

बैठक में समिति के संरक्षक और परिवहन एवं संचार मंत्री जनरल म्या तुन ऊ ने कहा कि डिजिटल माध्यमों से तेज़ आर्थिक विकास, विकासशील देशों के लिए प्रगति की कुंजी है। उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वर्तमान में वैश्विक जीडीपी का कम से कम 15 प्रतिशथ हिस्सा डिजिटल अर्थव्यवस्था से आता है, जो 2030 तक 25 प्रतिशत से अधिक हो सकता है। म्यांमार डिजिटल इकोनॉमी रोडमैप 2030 पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इसके तहत एक रणनीतिक दृष्टिकोण, 6 मुख्य उद्देश्य, 9 प्राथमिक क्षेत्र, 9 रणनीतिक स्तंभ, 22 लक्ष्य, और 77 कार्य योजनाएं निर्धारित की गई हैं, जिन्हें अगले पांच वर्षों में लागू किया जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article