दुनिया

Yemen Explosion: गैस स्टेशन पर जोरदार धमाके से दहला यमन, 15 की मौत; 67 अन्य घायल

Yemen Explosion: यमन में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि ​​मध्य यमन में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 67 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 40 की हालत गंभीर है।

Image

यमन में धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Yemen Explosion: यमन में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि मध्य यमन में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट शनिवार को बायदा प्रांत के जहेर जिले में हुआ। बयान के अनुसार, कम से कम 67 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 40 की हालत गंभीर है। मंत्रालय ने कहा कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जलकर राख हुए वाहन

मंत्रालय ने कहा कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऑनलाइन प्रसारित फुटेज में भीषण आग दिखाई दे रही है। आग के कारण वाहन जलकर राख हो गए और आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आया।

विद्रोहियों के नियंत्रण वाली जगह पर हुआ धमाका

गौरतलब है कि बायदा प्रांत पर हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है, जो लंबे समय से यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के साथ युद्ध लड़ रहे हैं। यहां पर 2014 में गृह युद्ध शुरू हुआ था, जब विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था, जिसकी वजह से सरकार को मजबूरन दक्षिण और सऊदी अरब की ओर भागना पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को बहाल करने की कोशिशों में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने मार्च 2015 में युद्ध में एंट्री ली, जिसे उस समय अमेरिका का भी समर्थन प्राप्त था। इस युद्ध में नागरिकों और विद्रोहियों सहित 1.5 लाख से ज्यादा लोग मारे गए और हाल के वर्षों में स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article