Kash Patel Girlfriend: FBI चीफ काश पटेल इन दिनों अमेरिका में सिर्फ अपनी सरकारी भूमिका नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस (Alexis Wilkins) का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामला तब और बड़ा हो गया जब FBI के सरकारी संसाधनों के कथित इस्तेमाल को लेकर काश पटेल विवादों में घिर गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 46 वर्षीय काश पटेल ने कथित तौर पर अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस के साथ सरकारी FBI गल्फस्ट्रीम V जेट से कई निजी यात्राएं कीं। आरोप है कि वह पिछले साल फिलाडेल्फिया में कंट्री म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सरकारी विमान से पहुंचे थे। दोनों ने वहां एक लग्जरी प्राइवेट सुइट से शो देखा, जिसकी कीमत 35 हजार से 50 हजार डॉलर तक बताई जा रही है।
आखिर कौन हैं Alexis Wilkins?
एलेक्सिस विल्किंस अमेरिका की एक कंट्री म्यूजिक सिंगर और सॉन्ग लेखक हैं। वह नैशविले 'म्यूजिक सिटी सर्किट' से पहचान बना रही हैं। संगीत के अलावा एलेक्सिस पॉलिटिकल सर्कल में भी सक्रिय मानी जाती हैं और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में काश पटेल के साथ दिखाई दे चुकी हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक राजनीतिक-सामाजिक मुलाकात के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों करीब आए। धीरे-धीरे एलेक्सिस विल्किंस अमेरिकी मीडिया में 'FBI Director की girlfriend' के तौर पर भी चर्चा में आने लगीं।
विवाद क्यों बढ़ गया?
विवाद की सबसे बड़ी वजह FBI के संसाधनों के कथित इस्तेमाल को माना जा रहा है। आरोप हैं कि काश पटेल ने ऑफिशियल ट्रिप को पर्सनल आउटिंग की तरह इस्तेमाल किया। फिलाडेल्फिया (Philadelphia) कॉन्सर्ट के अलावा, हवाई (Hawaii) की लग्जरी ट्रिप और पर्ल हार्बर (Pearl Harbor) के पास वीआईपी स्नोर्कल का अनुभव जैसी बातें भी रिपोर्ट्स में सामने आई हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि एलेक्सिस विल्किंस को की तरफ से पूर्णकालिक (full-time) सुरक्षा प्रदान की गई है। इसको लेकर भी सवाल उठे कि क्या किसी FBI चीफ की प्रेमिका को इतनी सुरक्षा मिलनी चाहिए। हालांकि FBI ने कहा कि एलेक्सिस को कई धमकियां मिली हैं इसलिए सुरक्षा दी गई।
क्या काश पटेल की नौकरी पर खतरा है?
फिलहाल काश पटेल के खिलाफ कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन अमेरिकी मीडिया और विपक्षी हलकों में इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का आरोप है कि टैक्सपेयर्स के पैसों का इस्तेमाल निजी जिंदगी के लिए किया गया। वहीं काश पटेल ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।
