अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को फिलहाल रोक दिया है। मंगलवार को ट्रंप की डेडलाइन खत्म हो रही थी, उससे पहले ट्रंप ने ऐलान कर दिया था कि अमरिका आज की रात ईरान को तबाह कर देगा, जिसके बाद से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा था। अब कुछ देर पहले ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका दो हफ्ते तक ईरान पर हमला नहीं करेगा, जिसके बाद ईरान ने भी राहत देने का ऐलान कर दिया है। ईरान होर्मुज (Strait of Hormuz) को खोल देगा।
ईरान ने खोला होर्मुज
न्यूज एजेंसी AP के अनुसार ईरान ने होर्मुज खोलने का ऐलान कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगले 2 हफ्तों तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई है। हालांकि ईरान ने एक शर्त भी रखा है कि जहाजों की निगरानी ईरानी सेना करेगी। अराघची ने एक बयान में लिखा, "दो हफ्तों की अवधि के लिए, होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग, ईरान के सशस्त्र बलों के साथ समन्वय और तकनीकी सीमाओं पर उचित विचार-विमर्श के माध्यम से संभव होगा।"
होर्मुज से जहाज गुजरने पर शुल्क भी लेगा ईरान?
युद्ध से पहले, कोई "तकनीकी सीमाएं" नहीं थीं। दशकों पुरानी यातायात प्रणाली के तहत, ईरानी और ओमानी क्षेत्रीय जल से होकर प्रतिदिन 100 से अधिक जहाज गुजरते थे। इस बयान में यह नहीं बताया गया कि क्या ईरान जहाजों से शुल्क वसूलने का प्रयास करेगा, जैसा कि वह युद्ध के दौरान करता रहा था।
ट्रंप की धमकी पर धमकी
ट्रंप ने इससे पहले भी समयसीमा बढ़ाई थी, लेकिन मंगलवार को उन्होंने संकेत दिया था कि आज रात आठ बजे तक की समयसीमा अंतिम है। इसी के साथ दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी चरम पर पहुंच गई, जिससे ईरानी नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता, तो उसके सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को नष्ट कर दिया जाएगा। इस जलडमरूमध्य के रास्ते शांति काल में दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल का परिवहन होता है। ईरान की पूरी सभ्यता को खत्म करे देंग।
