दुनिया

इजरायली PM नेतन्याहू जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से फिर होगी बात; गाजा में सीजफायर को लेकर बन सकती है बात

Gaza Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप 7 जुलाई को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करने जा रहे हैं। बता दें, यह मुलाकात गाजा में युद्ध विराम और ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों और राजनायिक संबंधों के विस्तार पर केंद्रित होगी।

Image

पीएम नेतन्याहू जाएंगे अमेरिका

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Benjamin Netanyahu-Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात जुलाई को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है। ट्रंप गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रहे हैं। जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस लौटे थे, जिसके बाद यह नेतन्याहू की व्हाइट हाउस की तीसरी यात्रा होगी। यह मुलाकात गाजा में युद्ध विराम और ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों और राजनायिक संबंधों के विस्तार पर केंद्रित होगी।

Netanyahu-Trump.

Netanyahu-Trump.

गाजा में युद्धविराम पर बन सकती है बात

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोमवार को बताया कि ट्रंप और प्रशासन के अधिकारी इजरायली नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं। गाजा संघर्ष को समाप्त करना राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता है। लेविट ने कहा कि इस युद्ध के दौरान इजरायल और गाजा, दोनों से जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं, वह दिल दहला देने वाली हैं। राष्ट्रपति इसे खत्म होते देखना चाहते हैं। वह लोगों की जान बचाना चाहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संघर्ष को खत्म करने पर नए सिरे से फोकस करने का संकेत देते हुए शुक्रवार को पत्रकारों से गाजा में अगले हफ्ते तक युद्धविराम की संभावना जताई थी।

नेतन्याहू की अमेरिकी यात्रा ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर अमेरिकी हमले के बाद हो रही है। उस समय ट्रंप ने इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया था। स्ट्रैटेजिक अफेयर्स मिनिस्टर रॉन डेरमर फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक के लिए वाशिंगटन में हैं। नेतन्याहू ने गाजा युद्धविराम वार्ता के संबंध में दूसरी बैठक के लिए सोमवार शाम को अपने शीर्ष सहयोगियों और मंत्रियों को बुलाया है। इसमें शामिल मंत्रियों में से एक के कार्यालय ने बताया है कि ग्रुप एक रात पहले हुए टकराव के बाद भी गाजा में युद्ध के भविष्य पर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!