दुनिया

चीन में इजरायली राजदूत पर जानलेवा हमला, चाकू से किए कई वार, आतंकी हमले का शक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 02:27 PM IST

Israel Hamas War : राजनियक को ऐसे समय निशाना बनाया गया है जब इजरायल गाजा में आतंकी संगठन हमास पर हमले कर रहा है। हमास और इजरायल के बीच जारी जंग को देखते हुए दुनिया भर में इजरायल नागरिकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हमले को चीन और इजरायल के बीच बढ़ती दूरियों के रूप में भी देखा जा रहा है।

Israel Hamas War : चीन में इजरायल के एक राजनयिक पर जानलेवा हमला हुआ है। इसे एक आतंकवादी हमले के रूप में देखा जा रहा है। इजरायली मीडिया ने यह जानकारी दी है। राजनयिक पर हमला चाकू से हुआ और जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजनयिक की हालत स्थिर बताई गई है। हमास के ठिकानों पर हवाई हमलों के बाद इजरायल ने जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चीन से खुश नहीं इजरायल

राजनियक को ऐसे समय निशाना बनाया गया है जब इजरायल गाजा में आतंकी संगठन हमास पर हमले कर रहा है। हमास और इजरायल के बीच जारी जंग को देखते हुए दुनिया भर में इजरायल नागरिकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हमले को चीन और इजरायल के बीच बढ़ती दूरियों के रूप में भी देखा जा रहा है। हमास के हमलों पर चीन ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है, बताया जाता है कि इससे इजरायल खुश नहीं है।

दोनों तरफ के लोगों की मौत

इजरायल का मानना है कि हमास के हमलों की निंदा जिस कड़े शब्दों में की जानी चाहिए, उसने नहीं की। अब तक की लड़ाई में इजरायल के कम से कम 1200 नागरिकों और फिलीस्तीन के करीब 1530 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।

गाजा की ओर रवाना हुए इजरायल के टैंक

हमास के ठिकानों पर हवाई हमलों के बाद इजरायल ने जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गाजा के नागरिकों को शहर छोड़ने की अपील करने के बाद इजरायल ने अपने टैंकों को रवाना कर दिया है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस आईडीएफ के टैंक जमीनी कार्रवाई करने के लिए गाजा की तरफ बढ़ रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को बहुत बड़ी कीमत चुकाने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं। रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल ने गाजा की ओर 100 टैंक्स रवाना किए हैं।

गत शनिवार को हमास ने किए हमले

इन निर्देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसे उत्तरी गाजा में रहने वाले 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से सुरक्षित निकालने की चेतावनी इजराइल से मिली है। फिलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने शनिवार को इजरायल पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे, जिसके जवाब में इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने हमास के मुख्य ठिकानों को निशाना बनाकर कार्रवाई की है। संघर्ष का आज सातवां दिन है। इजराइली सेना के इस आदेश में गाजा सिटी के नागरिकों को गाजा पट्टी में सुदूर दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article