दुनिया

अगले सप्ताह ईरान के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होगी; इजराइली रक्षा मंत्री ने दी बड़ी चेतावनी

Iran War: इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि आने वाले सप्ताह में ईरान के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होगी। IDF और अमेरिकी सेना द्वारा मलों की तीव्रता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Image

अगले सप्ताह ईरान के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होगी: इजराइली रक्षा मंत्री

Israel to Increase Attack on Iran: इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि आने वाले सप्ताह में ईरान के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों को समाप्त करने पर विचार करने की घोषणा किए जाने के कुछ घंटों बाद काट्ज ने शनिवार को यह टिप्पणी की।

काट्ज ने एक वीडियो बयान में कहा, 'इस सप्ताह, IDF और अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी आतंकवादी शासन तथा उसके आधारभूत ढांचों के विरुद्ध किए जाने वाले हमलों की तीव्रता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

सैन्य अभियान 'धीरे-धीरे कम' करने पर विचार कर रहे ट्रंप

ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है। हालांकि अमेरिका ने उस क्षेत्र में और युद्धपोत तथा मरीन सैनिक तैनात करने की घोषणा भी की है। ईरान ने भी दुनिया भर के पर्यटन स्थलों पर हमले की धमकी दी है।

अमेरिका के ये मिले-जुले संकेत ऐसे समय में आए हैं जब तेल की कीमतों में फिर उछाल से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई। ट्रंप प्रशासन ने ईरानी तेल से लदे जहाजों पर लगे प्रतिबंध हटाने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य बढ़ती ईंधन कीमतों को नियंत्रित करना है। इस बीच, युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है।

ईरान- इजराइल का एक दूसरे पर वार जारी

इजराइल ने कहा कि शनिवार सुबह भी ईरान उसकी ओर मिसाइलें दागता रहा, जबकि सऊदी अरब ने बताया कि उसने देश के पूर्वी हिस्से में कुछ ही घंटों में 20 ड्रोन मार गिराए। सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ।

लड़ाई में अब तक ईरान में 1,300 से अधिक, लेबनान में 1,000 से ज्यादा, इजराइल में 15 और इस क्षेत्र में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। लेबनान और ईरान में लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article