दुनिया

इजरायल ने सीरिया में अल-दबा सैन्य एयरपोर्ट पर किया हमला, ईरान जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स निलंबित

इजरायली वायु सेना ने सीरिया में अल-दबा सैन्य एयरपोर्ट पर हमला किया है। इस हमले के बाद ईरान जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स को निलंबित कर दिया है।

Image

सीरिया के अल-दबा सैन्य एयरपोर्ट पर इजरायल ने किया हवाई हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israeli Air Force Attacks Al Dabaa military airport: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे विवाद के बीच इजरायल ने सीरिया के सैन्य हवाई अड्डे पर हवाई हमले किये है। हिजबुल्लाह से सम्बद्ध समाचार पत्र अल-अखबार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर उत्तरी सीरिया के हवाई क्षेत्र में दो इंटरसेप्टर मिसाइलें फट गईं। ये विस्फोट लेबनान-सीरिया सीमा के निकट अल-क़सर और मुतरिबा कस्बों के ऊपर हुए। रिपोर्ट में दावा किया गया कि वे इजरायली विमानों को रोकने का प्रयास कर रहे थे, जिन्होंने अल कुसायर के उत्तर में अल- दबा सैन्य हवाई अड्डे पर हवाई हमला किया था। इस घटना के बाद तुर्किये एयरलाइंस ने ईरान के लिए जाने वाली सभी फ्लाइट्स को निलंबित कर दिया है।

ईरान ने इजरायल पर हमला का दिया था आदेश

बता दें, इस हमले के कुछ दिन पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के विरोध में ईरान को सीधे इजरायल पर हमला करने का आदेश जारी किया था। इसकी जानकारी ईरानी अधिकारियों ने दी थी। अधिकारियों ने कहा था कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह आदेश दिया था।

इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा था कि हमला ईरान में हुआ है, इसलिए हमले का जवाब देने की जिम्मेदारी भी ईरान की है। वहीं तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया और बेरूत में एक वरिष्ठ हिजबुल्लाह नेता की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल किसी भी हमले का जोरदार जवाब देगा। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने पिछले कुछ दिनों में हमास और हिजबुल्लाह सहित ईरान के प्रतिनिधियों को करारा झटका दिया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article