दुनिया

Ismail Haniye Death: इजरायल को चुकानी होगी भारी कीमत, Iran ने इस्माइल हानिया की हत्या पर PM नेतन्याहू को दे डाली धमकी

Ismail Haniye: हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से ही ईरान भी आगबबूला हो गया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के पूर्व कमांडर मोहसेन रेजाई ने बुधवार को इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। रेजाई ने कहा कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के लिए इजरायल को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Image

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के पूर्व कमांडर मोहसेन रेजाई ने इजरायल को दी धमकी

Photo : Twitter

Ismail Haniye: हमास के चीफ इस्माइल हनिया की तेहरान में आज हत्या हो गई। हनिया की हत्या को हमास के लिए बहुत बड़ा झटका माना जारा है। हानिया की हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है लेकिन शक इजरायल पर है। इस बीच, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के पूर्व कमांडर मोहसेन रेजाई ने बुधवार को इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। रेजाई ने कहा कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के लिए इजरायल को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमास के वरिष्ठ अधिकारी सामी अबू जुहरी ने कहा कि हमारे भाई (इस्माइल हानिया) की मौत के बाद भी इजरायल अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकेगा। हमास एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। एक संस्था है। हमास जीत की ओर निरंतर बढ़ता जाएगा।

हमास के टॉप लीडर्स थे इजरायल के निशाने पर

हमास ने भी इजरायल को धमकी दी है कि उसके चीफ की मौत बेकार नहीं जाएगी। हमास इस हत्या का बदला जरूर लेगा। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बुधवार को तेहरान में इस्माइल हानिया की मौत की पुष्टि कर दी थी। हमास ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने इजरायल में हमला किया था। इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 250 लोगों को बंधक बनाया गया था। इस हमले के बाद से हमास के टॉप लीडर्स इजरायल के निशाने पर हैं।

हानिया ने 2019 में गाजा पट्टी छोड़ दिया था और कतर में रह रहा था। गाजा में हमास के शीर्ष नेता येह्या सिनवार हैं, जिसने 7 अक्टूबर के हमले की साजिश रची थी। इससे पहले अप्रैल में हानिया के परिवार पर इजरायल की ओर से हमला किया गया था। इजरायली एयरस्ट्राइक में हमास के तीन बेटे और चार पोते मारे गए थे। हमास ने इस हमले को आतंकी कार्रवाई बताया था। कुछ समय पहले इस्माइल हानिया ने कहा था कि इजरायल के साथ इस जंग में उसके परिवार के 60 लोगों की मौत हुई है। इजरायल से इस जंग में फिलिस्तीन में अब तक करीब 38 हजार लोग मारे गए हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article