दुनिया

इजरायली हमले में हमास का शीर्ष कमांडर राएद साद ढेर, कार को बनाया था निशाना; कई अन्य घायल

Israel Hamas Conflict: इजरायल ने शनिवार को गाजा में हमास के एक शीर्ष कमांडर को ढेर कर दिया। शीर्ष कमांडर का नाम राएद साद बताया जा रहा है। यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई जब क्षेत्र के दक्षिण में एक धमाके में इजरायली सेना के दो जवान घायल हो गए।

Image

इजरायली हमले में हमास का शीर्ष कमांडर राएद साद ढेर (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Hamas Conflict: इजरायल ने शनिवार को गाजा में हमास के एक शीर्ष कमांडर को ढेर कर दिया। शीर्ष कमांडर का नाम राएद साद बताया जा रहा है। यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई जब क्षेत्र के दक्षिण में एक धमाके में इजरायली सेना के दो जवान घायल हो गए। हमास ने एक बयान में कहा कि गाजा शहर के बाहर एक नागरिक वाहन पर हमला किया गया था, जो 10 अक्टूबर को लागू हुए सीजफायर का उल्लंघन था। हालांकि, हमास ने शीर्ष कमांडर राएद साद की मौत की पुष्टि नहीं की।

कौन था राएद साद?

राएद साद हमास में एक हथियार निर्माण यूनिट का प्रभारी था और पहले आतंकवादी समूह के ऑपरेशंस डिवीजन का नेतृत्व करता था। इजरायल ने एक बयान में उसे 7 अक्टूबर 2023 के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया गया था। गाजा सिटी के पश्चिम में हुए इजरायली हमले में चार लोगों की मौत हो गई जिनके शव शिफा अस्पताल लाए गए। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के एक पत्रकार ने इसकी जानकारी दी। अल-अवदा अस्पताल के अनुसार, तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

इजरायल और हमास दोनों एक-दूसरे पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संघर्ष विराम लागू होने के बाद से अबतक इजरायली हवाई हमलों और गोलीबारी में कम से कम 386 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। हालांकि, इजरायल ने हालिया हमले को उसके सैनिकों पर हुए आतंकी हमलों का जवाब बताया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article