सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर घात लगाकर हमला, एक नागरिक सहित तीन की मौत; 3 अन्य घायल
- Edited by: अनुराग गुप्ता
- Updated Dec 13, 2025, 11:26 PM IST
सीरिया में शनिवार को अमेरिकी सैनिकों के दौरे के दौरान इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने अमेरिकी बलों पर घात लगाकर गोलीबारी की, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि गोलीबारी पलमायरा के पास हुई।
सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर घात लगाकर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)
सीरिया में शनिवार को अमेरिकी सैनिकों के दौरे के दौरान इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने अमेरिकी बलों पर घात लगाकर गोलीबारी की, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि गोलीबारी पलमायरा के पास हुई।
अमेरिकी सैनिकों को बनाया गया निशाना
अमेरिकी सैनिकों पर यह हमला सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद के एक साल पहले सत्ता से हटने के बाद पहली बार हुआ है जिसमें जान-माल का नुकसान हुआ है। हालांकि, अमेरिकी युद्ध विभाग की नीति के अनुसार, सैनिकों की पहचान तब तक गुप्त रखी जाएगी जब तक उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे न बीत जाएं।
अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वे खबर से अवगत हैं और उनके पास तुरंत उपलब्ध कराने के लिए कोई जानकारी नहीं है। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हो गए और हमलावर सीरियाई सुरक्षाबल का सदस्य था। इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने वाले गठबंधन के हिस्से के रूप में अमेरिका के पास पूर्वी सीरिया में सैकड़ों सैनिक तैनात हैं।