दुनिया

गाजा पट्टी में इजरायल ने किए ताबड़तोड़ हमले, 40 लोगों की मौत; 60 हुए घायल

Israel Strikes: गाजा में इजरायली हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। करीब 60 लोगों के घायल होने की भी खबर हैं। यह जानकारी गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने साझा की।

Image

इजरायल ने गाजा के खान यूनिस में किया हवाई हमला, 40 लोगों की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel Strikes: गाजा में इजरायली हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई है। करीब 60 लोग घायल हैं। यह जानकारी गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने साझा की। मंगलवार को इजरायल ने फिलिस्तीनी क्षेत्र के दक्षिण में हमला किया। इजरायल की सेना का कहना है कि उसने इस क्षेत्र में हमास कमांड सेंटर को निशाना बनाया है। इजरायली सेना ने यह हमला गाजा के खान यूनिस शहर के अल-मवासी इलाके में किया। यह वह इलाका है जिसे इजरायल की सेना ने युद्ध शुरू होने पर सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था। यहां पर हजारों की संख्या में फिलिस्तीनियों ने शरण ले रखी है।

स्थानीय लोगों और डॉक्टरों ने कहा कि खान यूनिस के पास अल-मवासी में एक टेंट कैंप में चार मिसाइलों से हमला किया गया। यह शिविर विस्थापित फिलिस्तीनियों से भरा हुआ है। गाजा नागरिक आपातकालीन सेवा के मुताबिक 20 टेंटों में आग लग गई। इजरायली मिसाइलों ने 30 फीट तक गहरे गड्ढे बना दिए हैं। घायल 60 लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

40900 से अधिक फिलिस्तीनी लोगों की जा चुकी है जान

इजरायली सेना ने कहा कि उसने खान यूनिस में एक कमांड और नियंत्रण केंद्र के भीतर काम कर रहे हमास के आतंकवादियों पर हमला किया। हमास ने इजरायल के आरोपों से इनकार कर दिया है। हमास ने एक बयान में कहा कि यह एक झूठ है। इसका उद्देश्य इन घृणित अपराधों को उचित ठहराना है। हमने कई बार इनकार किया है कि उसके कोई भी सदस्य नागरिक सभाओं में मौजूद नहीं हैं। न ही इनका सैन्य उद्देश्यों से इस्तेमाल कर रहे हैं। सात अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था। इसमें 1200 इजरायली की मौत हुई थी और 250 लोगों को बंधक बनाया गया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का एलान किया था। गाजा पर इजरायली हमले में अब तक 40900 से अधिक फिलिस्तीनी लोगों की जान जा चुकी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article