दुनिया

'एक-दूसरे पर हमला करने से बचें इजराइल-ईरान'; जंग के खात्मे के लिये समझौते से पहले ट्रंप ने दी चेतावनी

इजराइल की सेना ने आज लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए हैं। इजरायली हमलों में निशाना हिज्बुल्ला से जुड़ी संरचनाएं थीं। जिसके बाद ट्रंप ने ईरान और इजरायल को एक दूसरे पर हमला न करने की चेतावनी दी है।

Image

ट्रंप ने दी ईरान और इजरायल को चेतावनी।

लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायल के हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल दोनों को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने युद्ध समाप्त करने के लिये समझौते के करीब पहुंचने को देखते हुए इजराइल और ईरान को ऐसे हमलों से बचना चाहिए। ये चेतावनी उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में की।

ट्रंप ने ’ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि लेबनान में कहीं भी इजराइल की ओर से और हमले नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही ट्रंप ने इजरायल पर हमले को लेकर भी ईरानी पक्ष को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हिज्बुल्ला समेत किसी भी अन्य पक्ष की ओर से भी इजराइल पर और हमले नहीं होने चाहिए।

बता दें कि इजराइल की सेना ने आज लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए हैं। इजरायली हमलों में निशाना हिज्बुल्ला से जुड़ी संरचनाएं थीं। इन हमलों को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि ये हमले उत्तरी इजराइल में हिज्बुल्ला के हमलों के जवाब में किये गये।

    इजराइल ने जब एक सप्ताह पहले आखिरी बार बेरूत के उपनगरों पर हमला किया था, तो ईरान ने इसके जवाब में इजराइल पर हमले किये थे। वहीं, हिज्बुल्ला का मुख्य समर्थक माने जाने वाले ईरान ने कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते में लेबनान में किसी भी तरह के इजराइली हमलों को भी रोका जाना शामिल होना चाहिए।

    हिज्बुल्ला ने दो मार्च को इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं। इन हमलों को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के दो दिन बाद अंजाम दिया गया था।गौरतलब है कि ट्रंप ने पहले कहा था कि युद्ध खत्म करने के लिए रविवार को समझौता हो सकता है।

    Shiv Shukla
    शिव शुक्ला author

    शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

    End of Article