दुनिया

'हां हमें पता था हमला होगा, लेकिन...', दोहा पर इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद क्या बोला अमेरिका?

इजरायल ने कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की। इसमें हमास के शीर्ष नेता और मुख्य वार्ताकार खलील अल-हैया के बेटे और उनके दफ्तर प्रमुख की मौत हो गई। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की कि हमले में उनकी आंतरिक सुरक्षा बल का एक सदस्य भी मारा गया और कई लोग घायल हुए। अमेरिका ने माना कि उसे हमले की पहले से जानकारी थी, लेकिन उसने इसमें हिस्सा नहीं लिया। वहीं, कतर ने इसे “कायराना हमला” और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।

Image

इजरायल ने कतर पर हमला किया।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Israel Attacks on Qatar: इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने दोहा में हमास के नेताओं को टारगेट पर ले एयर स्ट्राइक की। आईडीएफ और शिन बेट ने घोषणा की है कि इजरायली वायु सेना की ओर से किए गए हमले में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया गया। वहीं कतर ने इस अटैक पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक इस बयान में कतर का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है, लेकिन यह दोहा में बड़े विस्फोटों की खबरों के बाद आया है, जहां हमास का शीर्ष नेतृत्व रहता है।

इस हमले में हमास के शीर्ष नेता और मुख्य वार्ताकार खलील अल-हैया के बेटे की इजरायली हमले में मौत हो गई। हमले में अल-हैया के दफ्तर प्रमुख की भी जान चली गई। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हमले में कतर की आंतरिक सुरक्षा बल का एक सदस्य भी मारा गया, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

हां हमें हमले की जानकारी थी: अमेरिका

अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने कहा कि अमेरिका को इस हमले की जानकारी पहले से थी। अमेरिकी राजनयिक दूत स्टीव विटकॉफ ने यह चेतावनी कतरी अधिकारियों को दी थी। हालांकि, अमेरिकी सेना ने इस हमले में भाग नहीं लिया।

कतर ने हमले पर जताई चिंता

कतर ने इस हमले पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे “कायराना इजरायली हमला” बताया। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने कहा कि यह हमला सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानकों का घोर उल्लंघन है और कतर में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

हमले में मारा गया हमास के लीडर का बेटा

इस हमले में हमास के शीर्ष नेता और मुख्य वार्ताकार खलील अल-हैया के बेटे की इजरायली हमले में मौत हो गई। हमले में अल-हैया के दफ्तर प्रमुख की भी जान चली गई। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हमले में कतर की आंतरिक सुरक्षा बल का एक सदस्य भी मारा गया, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article