दुनिया

इजराइल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, हमले में मारे गए 72 लोग; ट्रंप के युद्धविराम समझौते को लग सकता है झटका

Gaza-Israel War: गाजा में इजरायल की ओर से किए गए हमलों में 72 लोगों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह के भीतर इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हो सकता है।

Image

गाजा में इजराइल का बड़ा हमला, गई 72 लोगोंकी जान

Photo : Twitter

Gaza-Israel War: गाजा में इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजराइली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए। रिश्तेदारों ने बताया कि उन पर हमला सोते समय हुआ। बच्चों की दादी सुआद अबू तेइमा ने सवाल किया कि इन बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा था ? उनका क्या दोष है?

फलस्तीन स्टेडियम के पास गई 12 लोगों की जान

इजराइल ने यह हमले देर रात शुरू किए जो सुबह तक जारी रहे। इन हमलों में गाजा सिटी के फलस्तीन स्टेडियम के पास 12 लोगों की मौत हो गई। शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार ,इस स्टेडियम में विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया था। शिफा अस्पताल में ही मृतकों के शव लाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 20 से ज्यादा शवों को नासिर अस्पताल ले जाया गया। शनिवार अपराह्न पूर्वी गाजा शहर की एक सड़क पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को अल-अहली अस्पताल ले जाया गया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह के भीतर इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हो सकता है। ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इसका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति से अवगत एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इजराइल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डेरमर गाजा संघर्ष विराम, ईरान और अन्य विषयों पर वार्ता के लिए अगले सप्ताह वाशिंगटन पहुंचेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article