दुनिया

टूट गया युद्धविराम! इजराइल ने फिर बोला गाजा पर बड़ा हमला, लड़ाकू विमानों और तोपों से किया अटैक

इजराइल ने युद्धविराम तोड़ने का आरोप हमास पर लगाया है, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी, क्षेत्र में बढ़ते तनाव और बार-बार हो रही घटनाओं से हालात नाजुक बने हुए हैं।

Image

गाजा में इजराइल का हमला (फोटो-AP)

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम के बीच एक बार फिर दक्षिणी गाजा में तनाव भड़क उठा है। रविवार को इजराइल ने हमास के ठिकानों पर हवाई और तोपों से हमला किया। इजराइली सेना का दावा है कि यह कार्रवाई उस गोलीबारी के जवाब में की गई है, जो उस क्षेत्र से की गई थी जो अब भी 10 अक्टूबर के युद्धविराम समझौते के तहत इजराइली नियंत्रण में है।

इजराइली रक्षा बल (IDF) ने कहा कि हमले में इजराइली विमानों और तोपखाने ने हिस्सा लिया और उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से उनके सैनिकों पर गोलीबारी की गई थी। सेना का कहना है कि वह युद्धविराम की शर्तों का पालन कर रही है, लेकिन उस पर हमला होने की स्थिति में जवाब देना उसकी जिम्मेदारी है।

इस घटनाक्रम के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ आपात बैठक की और सेना को निर्देश दिया कि किसी भी युद्धविराम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हालांकि, नेतन्याहू ने सीधे युद्ध की वापसी की बात नहीं कही है, जिससे संकेत मिलता है कि इजराइल अब इजराइल ने युद्धविराम तोड़ने का आरोप हमास पर लगाया है, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी, क्षेत्र में बढ़ते तनाव और बार-बार हो रही घटनाओं से हालात नाजुक बने हुए हैं।भी कूटनीतिक रास्ता खुला रखना चाहता है।

वहीं, हमास ने इस झड़प में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा है कि राफा क्षेत्र में हुई किसी भी कार्रवाई में उसका कोई हाथ नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में मिस्र और कतर की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते को स्थिर रखने की कोशिशें जारी हैं।

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को हुए संघर्ष विराम के तहत गाजा के कई इलाकों में संघर्ष थमा था, और इजराइल ने कुछ सीमित क्षेत्रों में अपनी सेना को तैनात रखा था। लेकिन अब, ताजा हिंसा ने एक बार फिर से उस युद्धविराम की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article