दुनिया

Iran Blast: तो इस्लामिक स्टेट ने किए ईरान में बम धमाके, ली जिम्मेदारी, मारे गए हैं 100 से अधिक लोग

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 4, 2024, 11:11 PM IST

Iran Blast: इस हमले को ईरान में 1979 में हुई इस्लामी क्रांति के बाद सबसे घातक आतंकवादी हमला माना जा रहा है। ईरान के नेताओं ने धमाकों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने का संकल्प जताया।

Image

ईरान में बम विस्फोट

Photo : AP

Iran Blast: ईरान में हुए बम धमाके की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। ईरान में हुए इस बम धमाके में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अमेरिका की ओर से वर्ष 2020 में किये गये ड्रोन हमले में मारे गए एक प्रमुख ईरानी जनरल की स्मृति में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए दो बम धमाक हुए थे।

किसने किया ईरान में हमला

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक स्टेट ने अपने सहयोगी टेलीग्राम चैनलों पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक बयान पोस्ट किया। AP के अनुसार इस्लामिक स्टेट के कथित दावे में दावा किया गया कि दो हमलावरों के नाम उमर अल-मोवहिद और सेफ-अल्लाह अल-मुजाहिद थे। दावे में कहा गया है कि लोगों ने विस्फोटक जैकेट के साथ हमले किए।

सबसे घातक आतंकी हमला

इस हमले को ईरान में 1979 में हुई इस्लामी क्रांति के बाद सबसे घातक आतंकवादी हमला माना जा रहा है। ईरान के नेताओं ने धमाकों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने का संकल्प जताया। हमले में कम से कम 211 लोग घायल हो गए। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री बहरम इनोलाही ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

कहां हुई धमाके

यह धमाके ईरान के करमान शहर में हुए जो राजधानी तेहरान से 820 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है। ये धमाके ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ के कुद्स फोर्स के प्रमुख रहे जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के चार साल पूरे होने पर करमान में उनकी कब्र के करीब आयोजित एक कार्यक्रम में हुए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!