क्राइम

Kashmir Terrorist Module: कश्मीर के बडगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल 7 गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2024, 10:17 PM IST

Kashmir Terrorist Module: पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान रोमेन रसूल शेख, इरफान नजीर शेख, रिजवान नजीर शेख, साहिल जाविद शेख, जहांगीर बशीर मीर, तारिक अशरफ शेख और शाकिर लतीफ पठान के रूप में हुई है।

Image

जम्मू - कश्मीर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Photo : PTI

Kashmir Terrorist Module: जम्मू-कश्मीर में पुलिस को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का घाटी में पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले की पुलिस ने बीरवाह में सात आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी सहयोगी बीरवाह इलाके और उसके आसपास भड़काऊ पोस्टर चस्पा कर राष्ट्र विरोधी प्रचार प्रसार में शामिल थे।

किसे किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान रोमेन रसूल शेख, इरफान नजीर शेख, रिजवान नजीर शेख, साहिल जाविद शेख, जहांगीर बशीर मीर, तारिक अशरफ शेख और शाकिर लतीफ पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मॉड्यूल का नेतृत्व रोमेन रसूल शेख और इरफान नजीर शेख ने किया था।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद

आगे पता चला कि स्थानीय प्रेरक के रूप में कार्य करते हुए दोनों ने अन्य पांच व्यक्तियों को सौंपे गए कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article