दुनिया

पाकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन, शीर्ष स्तरीय बैठक में लेंगे हिस्सा

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पेजेशकियन का देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है, जिनमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर शामिल हैं। वह लाहौर पहुंचेंगे, जहां से वह बैठकों के लिए इस्लामाबाद आएंगे।

Image

पाकिस्तान में शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे ईरानी राष्ट्रपति। तस्वीर-AP

Photo : AP

Masoud Pezeshkian : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान आएंगे। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के साथ-साथ हालिया ईरान-इजराइल संघर्ष पर बातचीत करेंगे। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार के अनुसार, वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं।

जरदारी, शरीफ, मुनीर से मिलेंगे

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पेजेशकियन का देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है, जिनमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर शामिल हैं। वह लाहौर पहुंचेंगे, जहां से वह बैठकों के लिए इस्लामाबाद आएंगे।

सांस्कृतिक व व्यावसायिक नेताओं से भी मिलेंगे

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पेजेशकियन के एजेंडे में शीर्ष स्तर की बैठकों और सांस्कृतिक व व्यावसायिक नेताओं के साथ संवाद शामिल हैं। इन चर्चाओं में राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है। पिछले महीने इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान, पाकिस्तान ने तेहरान के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करते हुए सभी मंचों पर उसका समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article