दुनिया

'हम खाड़ी देशों के तेल-गैस में आग लगा देंगे', रिफाइन संयंत्रों पर हमले के बाद भड़का ईरान, US-इजराइल को दी बड़ी धमकी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर 5,500 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें 60 से अधिक जहाजों पर हमले भी शामिल हैं। ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आगे तनाव बढ़ने के संभावित परिणामों को लेकर अतिरिक्त चेतावनियां जारी की हैं।

Image

ईरान ने दी अमेरिका-इजराइल को धमकी। -फाइल पिक्चर

Photo : AP

Iran War: ईरान ने अमेरिका और इजरायल को बहुत बड़ी धमकी दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध में यदि उसके तेल एवं गैस संयंत्रों को निशाना बनाया जाएगा तो वह पूरे मध्य पूर्व की ऊर्जा संरचनाओं को तबाह कर देगा। ईरान के सरकारी मीडिया की ओर से जारी बयान में सैन्य सेंट्रल ऑपरेशन कमांड के प्रवक्ता खतम अल-अनबिया ने कहा कि उयद उनके ऊर्जा संयंत्रों एवं बंदरगाहों पर सीमित हमला भी हुआ तो इसक जवाब ईरान बहुत जोरदार तरीके से देगा।

'करारा और विनाशकारी जवाब दिया जाएगा'

बयान के मुताबिक प्रवक्ता ने कहा कि 'आक्रामक सरकार और उसके सभी सहयोगियों को हम चेतावनी देते हैं कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के ऊर्जा ढांचे और बंदरगाहों पर जरा-सा भी हमला किया गया तो इसका करारा और विनाशकारी जवाब दिया जाएगा।' अधिकारी ने चेतावनी दी कि जवाबी कार्रवाई सिर्फ ईरान की सीमा तक सीमित नहीं रहेगी।

मध्य पूर्व में तीव्र हो रहा तनाव

बयान में कहा गया, 'ऐसी किसी भी आक्रामकता की स्थिति में पूरे क्षेत्र के तेल और गैस के ढांचे, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों की हिस्सेदारी है, उन्हें आग के हवाले कर दिया जाएगा और नष्ट कर दिया जाएगा।' यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और संघर्ष का दायरा फैलता जा रहा है, जिसमें पहले ही व्यापक सैन्य हमले देखे जा चुके हैं।

5,500 से अधिक ठिकानों पर हमले किए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिकी बलों ने ईरान के भीतर 5,500 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें 60 से अधिक जहाजों पर हमले भी शामिल हैं। ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आगे तनाव बढ़ने के संभावित परिणामों को लेकर अतिरिक्त चेतावनियां जारी की हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी ने कहा कि यदि ईरान के बिजली ढांचे पर हमला किया गया तो इससे पूरे क्षेत्र में भारी व्यवधान पैदा हो सकता है।

पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाएगा-लारिजानी

लारिजानी ने X पर कहा कि 'अगर वे ऐसा करते हैं, तो आधे घंटे से भी कम समय में पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाएगा, और अंधेरा उन अमेरिकी सैनिकों का शिकार करने का पर्याप्त अवसर देगा जो अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे होंगे।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article