दुनिया

'ट्वीट करने से युद्ध नहीं रुकेगा , हम अमेरिका को नहीं छोड़ेंगे जब तक... ', जंग के बीच ईरान ने ट्रंप को क्या धमकी दे दी ?

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि ट्रंप कहते हैं कि वे त्वरित जीत की तलाश में हैं, लेकिन युद्ध शुरू करना आसान बात है, जबकि उसे कुछ ट्वीट से खत्म नहीं किया जा सकता। हम आपको तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक आप अपनी गलती मानकर उसकी कीमत नहीं चुका देते।

Image

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने ट्रंप को दी कड़ी चेतावनी।

Photo : AP

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच ईरान ने अमेरिका पर कड़ी कार्रवाई करने की खुली धमकी दी है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है।

लारिजानी ने कहा कि युद्ध शुरू करना आसान हो सकता है, लेकिन इसे चंद ट्वीट्स के जरिए खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान तब तक पीछे नहीं हटेगा, जब तक ट्रंप अपनी गलती स्वीकार कर उसकी कीमत नहीं चुकाता।

हम अमेरिका को नहीं छोड़ेंगे जब तक...

लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, 'ट्रंप कहते हैं कि वे त्वरित जीत की तलाश में हैं, लेकिन युद्ध शुरू करना आसान बात है, जबकि उसे कुछ ट्वीट से खत्म नहीं किया जा सकता। हम आपको तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक आप अपनी गलती मानकर उसकी कीमत नहीं चुका देते।'

बुधवार को ही ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ने ईरान में इतने बड़े पैमाने पर हमले किए हैं कि अब वहां निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि वह जब चाहें युद्ध खत्म कर सकते हैं।

ईरान की सैन्य कमर टूट गई: ट्रंप

ओहियो और केंटकी के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी और इजरायली हमलों ने ईरान की सैन्य कमर तोड़ दी है। ट्रंप ने कहा, "ईरान अपनी नौसेना और एयरफोर्स खो चुका है। उनके कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो हम इससे भी ज्यादा कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।"

हम शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे: मोजतबा खामेनेई

वहीं, ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने कहा कि फिलहाल स्ट्रेट ऑर्फ होर्मुज बंद रहेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि यूएस बेस पर हमला किया जारी रहेगा। हम बच्चे की हत्या का बदला लेंगे। इलाके के सभी यूएस बेस बंद कर दिया जाएगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि हम शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बंद रहना चाहिए। हम आपके शहीदों, खासकर मिनाब के शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। इस इलाके में सभी यूएस बेस तुरंत बंद कर देने चाहिए, और उन बेस पर हमला किया जाएगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article