दुनिया

'अगर नेतन्याहू जिंदा है तो ढूंढकर...', ईरान की IRGC ने इजरायली PM को दी जान से मारने की धमकी

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को मारने की धमकी दी है। को लेकर बड़ा बयान दिया है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि अगर “अपराधी जियोनिस्ट प्रधानमंत्री” अब भी जिंदा हैं, तो उन्हें खोजकर मारने की कार्रवाई जारी रहेगी।

Image

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की धमकी दी है।

Photo : AP

US Iran War: अमेरिका और इजरायल मिलकर लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। वहीं, ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इसी बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को मारने की धमकी दी है। को लेकर बड़ा बयान दिया है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि अगर “अपराधी जियोनिस्ट प्रधानमंत्री” अब भी जिंदा हैं, तो उन्हें खोजकर मारने की कार्रवाई जारी रहेगी।

IRGC के बयान में कहा गया कि ईरान अपनी पूरी ताकत के साथ नेतन्याहू का पीछा करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में इजराइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और दोनों देशों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। हालांकि, इस बयान पर अभी तक इजराइल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर उठे सवाल

यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है, जब सोशल मीडिया पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ठिकाने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने 12 मार्च को हुई उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक वीडियो को लेकर चिंता जताई है।

छह उंगलियां वाला वीडियो वायरल

दरअसल, इस वीडियो में कुछ लोगों को ऐसा लगा कि उनके एक हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं। इसी वजह से यह शक जताया जा रहा है कि वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से एडिट किया गया हो सकता है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले शुरू होने के बाद यह उनकी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस दौरान उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर तीखा बयान दिया था। उन्होंने परोक्ष रूप से उनकी हत्या की धमकी दी थी और ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य हमले का भी बचाव किया था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article