दुनिया

ईरान ने दोहा में अमेरिकी बेस पर बरसाईं मिसाइलें, कतर ने अपना एयरस्पेस किया बंद; एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय

Iran Strike on US Base: इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री के बाहर तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया और अब ईरान ने कतर में मौजूद अमेरिका के एयरबेस पर निशाना साधा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों पर 6 मिसाइलें दागी हैं। बता दें कि कतर में अल उदीद एयर बेस अमेरिकी सेना का एक प्रमुख ठिकाना है।

Image

तेहरान में हवाई हमला

Photo : REUTERS

Iran Strike on US Base: इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री के बाहर मिडिल ईस्ट में तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया। दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान ने कतर में मौजूद अमेरिका के एयरबेस पर निशाना साधा है। रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों पर 6 मिसाइलें दागी हैं।

Annunciation of Victory ऑपरेशन शुरू

यह हमला तेहरान की उस धमकी के बाद हुआ जिसमें उसने अमेरिकी की ओर से परमाणु स्थलों को पर किए गए हमलों का बदला लेने की बात कही थी। ईरानी समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने इराक और कतर में अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ 'Annunciation of Victory' मिसाइल ऑपरेशन की शुरुआत की।

US की बारीक नजर

रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्हाइट हाउस और अमेरिकी रक्षा विभाग कतर में अल उदीद एयरबेस के लिए संभावित खतरों से अवगत हैं और उन पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं।

कतर में हाई अलर्ट

ईरान की ओर से अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी के बाद कतर ने सोमवार को एहतियान अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। इससे पहले कतर में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को घर में ही रहने की सलाह दी। बता दें कि कतर में अल उदीद एयर बेस स्थित है, जो अमेरिकी सेना का एक प्रमुख ठिकाना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article