पुतिन ने क्या कुछ कहा?
पुतिन ने सोमवार की बैठक में कहा कि ईरान के खिलाफ यह पूरी तरह से बिना किसी उकसावे के किया गया आक्रमण है; इसका कोई आधार या औचित्य नहीं है। पुतिन ने ईरान के साथ रूस के "दीर्घकालिक, अच्छे, विश्वसनीय संबंधों" का उल्लेख करते हुए कहा कि हम अपनी ओर से ईरानी लोगों को सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।
ईरान ने रूस को कहा- धन्यवाद
अरागची ने ईरान के विरुद्ध इजराइल और अमेरिका की कार्रवाई की निंदा करने के लिए रूस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ''इजराइल और अमेरिका की ये आक्रामक कार्रवाइयां पूरी तरह से अनुचित हैं और अंतरराष्ट्रीय नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन करती हैं। हम अपनी संप्रभुता और देश की रक्षा कर रहे हैं और हमारी रक्षा जायज है।''
अरागची ने कहा कि रूस हमेशा से शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में ईरान का साझेदार रहा है और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत में सकारात्मक भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के क्षेत्र में रूस हमेशा से हमारा साझेदार रहा है। इसने बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण किया है।
