दुनिया

या तो जीतेंगे या शहीद हो जाएंगे, हमारे लिए दोनों सम्मान की बात; भारत में ईरान के राजदूत का बड़ा बयान

Mohammad Fathali: भारत में ईरान के राजदूत, मोहम्मद फतहली ने कहा कि हम, ईरान के लोग हैं या तो जीतेंगे या मर जाएंगे। इजरायल और US के डबल अटैक के साथ ईरान से उनका युद्ध जारी है। हमलों का जवाब ईरान भी मजबूती से दे रहा है।

Image

भारत में ईरान के राजदूत का बड़ा बयान

Israel- US War with Iran: इजरायल और US के डबल अटैक के साथ ईरान से उनका युद्ध जारी है। हमलों का जवाब ईरान ने भी मजबूती से दिया और दे रहा है। इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमलों पर, भारत में ईरान के राजदूत, मोहम्मद फतहली ने कहा कि हम, ईरान के लोग हैं या तो जीतेंगे या मर जाएंगे।

फतहली ने कहा, ' हम, ईरान के लोग हैं, साफ तौर पर कहते हैं कि इस रास्ते पर हम या तो जीत हासिल करेंगे या शहादत तक पहुंचेंगे। हमारे लिए, दोनों ही सम्मान और खुशी हैं...'

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका की बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग ठुकरायी, पड़ोसी देशों से माफी मांगी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा 'ख्वाब है जिसे उन्हें अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए।' राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने यह टिप्पणी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक पूर्व ’रिकॉर्डेड’ संबोधन में की।

उन्होंने क्षेत्रीय देशों पर ईरान के हमलों के लिए माफी भी मांगी और कहा कि तेहरान हमलों को रोक देगा। उन्होंने संकेत दिया कि ये हमले सैन्य अधिकारियों के बीच सूचनाओं के गलत संचार के कारण हुए थे। उनका यह बयान उस समय प्रसारित हुआ जब शनिवार सुबह बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर बार-बार हमले किए गए।

दुबई और विमानन कंपनी एमिरेट्स ने कहा- ‘उड़ान सेवाएं' शुरू करेंगे

दुबई और लंबी दूरी की उड़ान सेवाएं मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी एमिरेट्स ने शनिवार को कहा कि दुबई पर ईरान के हमले के बाद अस्थायी रूप से परिचालन स्थगित करने की घोषणा कर चुकी एयरलाइन फिर से उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।

इस खबर से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुशी की लहर दौड़ गई, जहां यात्री एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने के बाद इस विशाल परिसर में सुरंगों में शरण लिए हुए थे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article