दुनिया

दुबई के 5 स्टार रिसॉर्ट की बालकनी में कपड़े सुखा रही थी महिला, होटल ने कह दी ऐसी बात सब हो गए फैन

Dubai: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला 5 सितारा रिसॉर्ट की बलकनी में कपड़े सुखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद होटल ने प्रतिक्रिया दी है।

Image

दुबई के 5 स्टार रिसॉर्ट की बालकनी में कपड़े सुखा रही थी भारतीय महिला।

Photo : Twitter

Dubai: दुबई के एक 5 स्टार होटल में अपने कमरे की बालकनी पर कपड़े सुखाती एक भारतीय महिला का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इंस्टाग्राम यूजर पल्लवी वेंकटेश परिवार के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गई थीं और अटलांटिस, द पाम में रह रही थीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में पल्लवी की मां बीच रिसॉर्ट में अपने कमरे की बालकनी पर कपड़े सुखाती नजर आ रही हैं। उनके द्वारा साझा की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि माएं अभी पाम अटलांटिस में मां बन रही हैं। जैसे ही वीडियो 11 मिलियन से अधिक बार देखा गया, अटलांटिस द पाम के आधिकारिक अकाउंट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मां का कर्तव्य। हमें आशा है कि आपने अपने प्रवास का आनंद लिया! (हम हर बाथरूम में एक रस्सी शामिल करते हैं, ताकि आप नहाकर अपने कपड़े सुखा सकें।

लोगों ने अलग-अलग दी प्रतिक्रिया

इस बीच, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की आलोचना की लेकिन अन्य ने उसका बचाव किया। एक यूजर ने कहा कि यह दूसरे देशों में बुरा व्यवहार है। आप जिस होटल में ठहर रहे हैं, उसके नियमों का सम्मान करें। महिला के बचाव में, एक यूजर ने कहा कि होटल ने सचमुच कमेंट किया। और फिर, यह: यूके में हर कोई ऐसा करता है। यह कपड़े सुखाने का एक प्राकृतिक तरीका है। नफरत करना बन्द करें।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article