दुनिया

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, शव वापस लाने के लिए परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

अमेरिका के शिकागो में शनिवार की सुबह-सुबह एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक MBA की पढ़ाई करने लिए अमेरिका गया था।

Image

भारतीय छात्र की अमेरिका में हत्या

Photo : Twitter

Indian Student Shot Dead In USA: तेलंगाना के खम्मम जिले के एक युवक की अमेरिका में पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह वहां काम करता था। परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना विधान परिषद में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सदस्य मधुसूदन थाथा ने अमेरिका से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि साईं तेजा नुकारापु (22) को भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात शिकागो के निकट पेट्रोल पंप पर हमलावरों ने गोली मार दी।

शव के अगले सप्ताह भारत पहुंचने की उम्मीद

मधुसूदन ने खम्मम के निकट स्थित अपने आवास पर पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि घटना के समय साईं तेजा ड्यूटी पर नहीं थे, बल्कि एक दोस्त की मदद कर रहे थे, जिसने उन्हें कुछ समय के लिए रुकने के लिए कहा था। दोस्त किसी काम से बाहर गया हुआ था। साई तेजा के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि उसने भारत में बीबीए की पढ़ाई की थी और वह अमेरिका में एमबीए कर रहा है और वहां अंशकालिक काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि यह जानकर दुख हुआ कि साई तेजा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपने दोस्त की मदद करने के लिए काम पर रुका था। विधान पार्षद (MLC) ने कहा कि उन्होंने इस घटना में मदद के लिए तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) के सदस्यों से बात की है। शव के अगले सप्ताह भारत पहुंचने की उम्मीद है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article