दुनिया

Plane Crash: भारत से मॉस्को जा रहा रूसी विमान अफगानिस्तान में क्रैश, छह लोग कर रहे थे सवारी

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 21, 2024, 01:58 PM IST

Plane Crash News: मॉस्को जा रहा प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया, बताते हैं कि ये जिबक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया, अफगान मीडिया एजेंसी के हवाले से खबर सामने आई है।

Image

मॉस्को जा रहा यात्री विमान अफगानिस्तान में क्रैश

Photo : iStock

Indian Plane Crash:अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। अफगानी मीडिया के हवाले से बताया गया कि जिबक जिले के आर्टिलरी क्षेत्र के ऊंचे पहाड़ों में यह विमान दुर्घटना हुई। वहीं बदख्शां पुलिस का कहना है कि यात्री विमान रडार से गायब हो गया था।

अफगानी मीडिया द्वारा पहले बताया गया था कि यह एक भारतीय विमान था, जो मॉस्को जा रहा था। हालांकि, थोड़ी देर बाद भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह भारतीय विमान नहीं है। मंत्रालय ने 'एक्स' पर कहा, अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है,अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विमान में सवार थे छह लोग

बाद में रूसी विमानन अधिकारियों ने पुष्टी की कि दुर्घटना में क्रैश हुआ विमान रूसी पंजीकृत विमान है। रॉयटर्स ने रूसी अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि यह एक रूसी-पंजीकृत विमान था, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है। शनिवार शाम को यह विमान अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया। विमान फ्रांस निर्मित डसॉल्ट फाल्कन 10 जेट था। विमान एक चार्टर उड़ान थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article