दुनिया

'स्पेस से भारत अब भी सारे जहां से अच्छा दिखता है...', विदाई समारोह में बोले शुभांशु शुक्ला; सोमवार को हो रही वापसी

Shubhanshu Shukla Message from ISS: पृथ्वी से 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का नया संदेश आया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है। स्पेस स्टेशन से शुभांशु शुक्ला की घर वापसी का समय आ गया।

Image

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (फोटो साभार: @Axiom_Space)

Photo : Twitter

Shubhanshu Shukla Message from ISS: पृथ्वी से 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का नया संदेश आया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है। साथ ही उन्होंने स्पेस स्टेशन की यात्रा को अविश्वसनीय और लगभग जादुई यात्रा करार दिया है।

क्या कुछ बोले शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष से आज का भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गौरव से भरा दिखता है। उन्होंने 1984 में पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के शब्दों को दोहराते हुए कहा, "अंतरिक्ष से भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है।" स्पेस स्टेशन पर एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में शुभांशु शुक्ला ने यह बातें कहीं, जो सोमवार को घर वापसी की यात्रा शुरू करने वाले हैं।

घर वापसी का आया समय

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में जाने वाले एकलौते भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की घर वापसी का समय आ गया। स्पेस स्टेशन पर 18 दिनों के गहन विज्ञानी परीक्षणों के बाद शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों की विदाई समारोह की तैयारियां हो रही हैं। शुभांशु शुक्ला एवं अन्य एक्सिओम-4 के अंतरिक्ष यात्री सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:05 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:35 बजे) से आईएसएस से धरती के लिए बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं।

कहां होगी लैंडिंग

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को ड्रैगन कैप्सूल की मदद से कैलिफोर्निया तट पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उतरेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के मुताबिक, शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) पृथ्वी पर लौट सकते हैं। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ''पृथ्वी पर वापसी.... भारतीय समयानुसार 15 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे निर्धारित है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article