कभी आसिम मुनीर की तारीफ करते थे इमरान खान, बुशरा बीबी की जासूसी के बाद खुल गया 'दुश्मनी का चैप्टर'

Imran Khan enmity with Asim Munir: पाकिस्तान में नेताओं और सैन्य शासकों के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। पाकिस्तानी सेना को जब भी लगा कि उसके रुतबे और शक्तियों में कमी हो रही है तो उसने नागरिक सरकारों की नहीं चलने दी। तख्तापलट कर खुद सर्वेसर्वा बन गए। अयूब खान, याह्या खान, जिया उल हक, परवेज मुशर्रफ और अब आसिम मुनीर, इसका एक लंबा इतिहास है। इमरान खान जो भ्रष्टाचार के मामले में अदियाला जेल में बंद हैं, जिनके बारे में उनकी हत्या किए जाने से लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनकी सेना प्रमुख एवं फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ अदावत यानी दुश्मनी पुरानी है। माना जाता है कि मुनीर के साथ अपने टकराव के लिए ही वह जले में हैं। (तस्वीर-AP)

Produced by: आलोक कुमार रावUpdated Nov 28 2025, 08:41 IST
बुशरा बीबी ने जासूसी का इल्जाम लगायाImage Credit : AP01 / 08

बुशरा बीबी ने जासूसी का इल्जाम लगाया

इमरान खान और मुनीर की दुश्मनी 2019 में बुशरा बीबी की जासूसी के इल्जाम से शुरू हुई। ISI चीफ रहे मुनीर को इमरान ने हटाया, बदला लेते हुए मुनीर 2022 में आर्मी चीफ बने। इसके बाद से इमरान खान और मुनीर के बीच ताकत की नुमाइश और एक-दूसरे को मात देने का 'खेल' शुरू हो गया। (तस्वीर-AP)

2018 में सेना की मदद से सत्ता में आए इमरान​Image Credit : AP02 / 08

2018 में सेना की मदद से सत्ता में आए इमरान​

2018 के चुनाव में इमरान खान सेना की मदद से ही सत्ता में आए। कुछ समय तक सेना और उनकी सरकार एक पेज पर रहे। इमरान ने लेफ्टिनेंट जनरल आसीम मुनीर को ISI (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) का डायरेक्टर जनरल बनाया। इमरान उस समय मुनीर की काफी तारीफ करते थे। (तस्वीर-AP)

​2019 में इमरान ने आसीम मुनीर को हटायाImage Credit : AP03 / 08

​2019 में इमरान ने आसीम मुनीर को हटाया

लेकिन इस करीबी की जगह जल्द टकराव ने ले ली। जून 2019 में इमरान ने आसीम मुनीर को ISI से अचानक हटा दिया। इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी ने शिकायत की थी कि ISI उनके और उनके रिश्तेदारों की जासूसी कर रही है। यह बात इमरान को काफी बुरी लगी। (तस्वीर-AP)

बाजवा नहीं माने, मुनीर को आगे बढ़ायाImage Credit : AP04 / 08

बाजवा नहीं माने, मुनीर को आगे बढ़ाया

नवंबर 2022 में आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा रिटायर होने वाले थे। इमरान खान उस समय भी प्रधानमंत्री थे (अप्रैल 2022 में अविश्वास मत से हटने से पहले तक)। इमरान अपने दोस्त जनरल फैज हमीद (जो उस समय ISI चीफ थे) को आर्मी चीफ बनाना चाहते थे लेकिन बाजवा ने आखिरी समय में सीनियॉरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर आसीम मुनीर का नाम डाल दिया। (तस्वीर-AP)

सरकार गिरने पर PTI समर्थकों ने बवाल काटा​Image Credit : AP05 / 08

सरकार गिरने पर PTI समर्थकों ने बवाल काटा​

9 मई 2023 को इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। उसी दिन पूरे पाकिस्तान में PTI के समर्थकों ने लाहौर सहित कई जगहों पर जमकर हंगामा और हिंसक प्रदर्शन किया। लाहौर में कोर कमांडर हाउस को जलाया गया। जनवरी 2024 में स्पेशल कोर्ट ने इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को साइफर केस में 10-10 साल की सजा सुनाई। सजा होने पर इमरान खान ने कहा-ये आसीम मुनीर का बदला है। वह मुझे जेल में सड़ाना चाहते हैं। (तस्वीर-AP)

​इमरान ने US पर लगाया आरोपImage Credit : AP06 / 08

​इमरान ने US पर लगाया आरोप

अप्रैल 2022 में इमरान खान को अविश्वास मत से हटा दिया गया। इमरान ने संसद में एक कागज लहराते हुए कहा-मेरे पास लिखित सबूत है कि अमेरिका ने आर्मी के कुछ लोगों के साथ मिलकर मुझे हटवाया है। उस कागज को साइफर कहा गया। इमरान का दावा था कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने पाकिस्तानी राजदूत को धमकी दी थी कि अगर इमरान हटे नहीं तो परिणाम बुरे होंगे। (तस्वीर-AP)

​2022 में सेना प्रमुख बने मुनीरImage Credit : AP07 / 08

​2022 में सेना प्रमुख बने मुनीर

24 नवंबर 2022 को आसीम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ बने। इमरान ने इसे अपना सबसे बड़ा धोखा माना। उन्होंने खुलेआम कहा –मुनीर मुझसे पुराना बदला लेने के लिए आर्मी चीफ बना है। (तस्वीर-AP)

अभी अदियाला जेल में बंद हैं इमरानImage Credit : AP08 / 08

अभी अदियाला जेल में बंद हैं इमरान

इमरान खान अभी भी अदियाला जेल में बंद हैं। उनके ऊपर 190 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। वह जेल में किस हालत में इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। शहबाज सरकार के स्पष्टीकरण के बाद भी पीटीआई के कार्यकर्ता एवं नेता यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि इमरान खान सुरक्षित हैं। (तस्वीर-AP)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!