संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक दुखद घटना सामने आई है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में सशस्त्र बलों के दो जवानों की जान चली गई। यह घटना 9 मार्च 2026 सोमवार के दिन एक राष्ट्रीय ड्यूटी मिशन के दौरान हुई। रक्षा मंत्रालय ने आज, सोमवार, 9 मार्च, 2026 को देश में अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाते समय तकनीकी खराबी के कारण एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद सशस्त्र बलों के 2 सदस्यों की शहादत की घोषणा की है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह दोनों शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति जताता है, और भगवान से प्रार्थना करता है कि वे उन पर अपनी असीम दया बनाए रखें और उनके प्रियजनों को सब्र और हिम्मत दें।
मुख्य कारण एक तकनीकी खराबी को बताया गया है
UAE का कहना है कि एक मिशन के दौरान तकनीकी खराबी के कारण एक सैन्य हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से उसके सशस्त्र बलों के दो सदस्य मारे गए। शुरुआती जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर के गिरने का मुख्य कारण एक तकनीकी खराबी को बताया गया है।
एविएशन एक्सपर्ट और मिलिट्री इन्वेस्टिगेटर्स मौके पर
इस दुर्घटना की पूरी जांच के लिए एविएशन एक्सपर्ट और मिलिट्री इन्वेस्टिगेटर्स को मौके पर भेजा गया है जहां वह इस हादसे की गहन जांच करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
वहीं MoI और NCEMA सुरक्षा अलर्ट जारी कर रहे हैं और देश में रहने वाले प्रवासियों और आम नागरिकों को आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहने की सलाह दी गई है ताकि सही जानकारी उन तक पहुंचे।
UAE एयर डिफेंस ने सोमवार को 15 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया
इससे पहले UAE एयर डिफेंस ने सोमवार को 15 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से 12 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 3 मिसाइलें समुद्र में गिर गईं। कुल 18 UAV का भी पता चला, जिनमें से 17 को रोक लिया गया, जबकि 1 देश के इलाके में गिरा। ईरानी हमले शुरू होने के बाद से, 253 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला है। इनमें से 233 को नष्ट कर दिया गया, 18 समुद्र में गिर गईं, और 2 देश के अंदर गिरीं।
