दुनिया

काम कर गई ट्रंप की धमकी, सभी इजरायली बंधकों को रिहा करेगा हमास, गाजा शांति समझौता मंजूर

ट्रंप ने बंधकों को छोड़ने के लिए हमास को रविवार शाम छह बजे तक का समय दिया था। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर बंधक नहीं छोड़े गए तो फिर हमास के लिए नरक के सभी दरवाजे खोल दिए जाएंगे और उस पर ऐसा कहर बरपेगा कि उसने कभी सपने में नहीं सोचा होगा।

Image

इजरायली बंधकों को छोड़ेगा हमास।

Photo : ANI

Israeli hostages : इजरायल बंधकों को रिहा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी काम कर गई है। हमास सभी बंधकों को चाहे वे जिंदा हों या मृत सभी को रिहा करने के लिए तैयार हो गया है। साथ ही उसने कहा है कि गाजा में शांति लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो 20 सूत्री फॉर्मूला पेश किया है, वह उसका समर्थन करेगा। दरअसल, ट्रंप ने बंधकों को छोड़ने के लिए हमास को रविवार शाम छह बजे तक का समय दिया था। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर बंधक नहीं छोड़े गए तो फिर हमास के लिए नरक के सभी दरवाजे खोल दिए जाएंगे और उस पर ऐसा कहर बरपेगा कि उसने कभी सपने में नहीं सोचा होगा।

बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हुआ हमास

फिलिस्तीनी आतंकी संगठन ने एक बयान में कहा कि वह 'इस मामले के विवरण पर चर्चा करने के लिए मध्यस्थों के माध्यम से तुरंत बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।' यह कदम, यदि साकार होता है, तो अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हुए हमले के दौरान बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के महीनों से चल रहे प्रयासों में सबसे बड़ा कदम साबित होगा।

गाजा में तुरंत बमबारी रोके इजरायल-ट्रंप

हमास ने यह भी दोहराया कि वह गाजा के प्रशासन को 'स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों' की एक फिलिस्तीनी संस्था को सौंपने के लिए तैयार है, जिससे संकेत मिलता है कि वह एक अंतरिम शासकीय ढांचे के लिए खुला है, जो गुट के प्रत्यक्ष नियंत्रण को दरकिनार कर सकता है। संगठन ने ट्रंप अरब, इस्लामी और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी किया, साथ ही भी। हमास के बयान के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल से गाजा में बमबारी तुरंत रोकने की अपील की और कहा कि आतंकी संगठन शांति के लिए तैयार है, क्योंकि उसने आंशिक रूप से उनकी मध्य पूर्व योजना को स्वीकार कर लिया है।

ट्रंप ने तैयार किया है 20 सूत्री प्रस्ताव

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में शांति के लिए एक 20 सूत्री प्रस्ताव की रूपरेखा प्रस्तुत की है जो न केवल लड़ाई को तत्काल रोकने का आह्वान करता है, बल्कि गाजा के युद्धोत्तर शासन की रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है। वाइट हाउस ने इस योजना को जारी करते हुए इसे संघर्ष को समाप्त करने और क्षेत्र के भावी प्रशासन को आकार देने के लिए एक रोडमैप बताया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article