दुनिया

जर्मनी के गुरुद्वारे में दान-पेटी को लेकर झगड़ा, सिखों के दो पक्षों ने कृपाण से जमकर की लड़ाई, 11 लोग घायल

Germany Gurdwara News: पुलिस इस हिंसा में शामिल सभी लोगों की पहचान करने और यह पता लगाने का काम कर रही है कि हिंसा की शुरुआत किसने की थी।

Image

जर्मनी के गुरुद्वारे में जमकर चली कृपाण, 11 लोग घायल, क्यों आमने सामने आए सिखों के दो गुट?

Germany Gurdwara Clash: जर्मनी के मोर्स स्थित एक गुरुद्वारे में रविवार को 40 से अधिक लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हालात तेज़ी से बिगड़ गए और ऐसी खबरें आईं कि पेपर स्प्रे, चाकू, कृपाण और संभवतः किसी हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। घबराहट में कई लोग मौके से भाग निकले।

शुरुआत में लगभग 11 लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, हालांकि बाद में मिली जानकारी के अनुसार, केवल कुछ लोगों को ही मामूली चोटें आई हैं। इसमें किसी की जान नहीं गई।

अंदरूनी विवाद से संषर्घ

माना जा रहा है कि यह झड़प गुरुद्वारा समुदाय के भीतर चल रहे एक पुराने अंदरूनी विवाद से जुड़ी है। यह विवाद मुख्य रूप से प्रबंधन पर नियंत्रण, पैसों और प्रभाव को लेकर है, जिसमें दान के पैसों (गोलक) से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए अपनी कड़ी तैनाती की। एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें लगभग 100 अधिकारी और विशेष बल शामिल थे, जिन्हें मौके पर भेजा गया। हालांकि, कोई बंदूकधारी नहीं मिला और हो सकता है कि इस्तेमाल किया गया हथियार एक नकली (ब्लैंक) हथियार रहा हो। वहीं कम से कम एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, और जांच अभी भी जारी है।

चोटों की रिपोर्ट

शुरुआत में, लगभग 11 लोगों के घायल होने की बात कही गई थी। हालांकि, बाद की रिपोर्टों से पता चलता है कि केवल 3-4 लोगों को ही मामूली चोटें आई थीं, जैसे कि कटने के निशान और सिर पर घाव। किसी के भी मारे जाने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

लोगों में दहशत

जैसे ही हिंसा भड़की, गुरुद्वारे के अंदर मौजूद कई लोग डर के मारे भाग खड़े हुए। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि लोग नंगे पैर ही बाहर की ओर भाग रहे थे, जिससे उस समय की अफरा-तफरी और हालात की गंभीरता का पता चलता है। लोगों ने दावा किया कि यह हमला पहले से ही सुनियोजित हो सकता है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सबसे पहले पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद शारीरिक हमला हुआ और फिर गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article