न्यूयॉर्क शहर की व्यस्त सड़कों पर मंगलवार को उस समय अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई जब न्यूयॉर्क पुलिस ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के काफिले को थोड़ी देर के लिए रोक दिया। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण के तहत यह कार्रवाई की। काफिले को काफी देर जब रोका गया तो फ्रेंच प्रेसिडेंट खुद कार से निकलकर पुलिस वाले के पास आ गए।
मैक्रों ने ट्रंप को किया फोन
बताया जा रहा है कि इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने कार से ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर हालचाल पूछा। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी राष्ट्रपति के काफिले को रोकते हैं और कुछ देर बाद आगे बढ़ने की अनुमति देते हैं। वहीं, फोन पर बातचीत करते हुए मैक्रों का ट्रंप से मुस्कुराते हुए संवाद भी रिकॉर्ड हुआ।
ट्रंप के कारण ही रोका गया था काफिला
AP के अनुसार सोमवार रात जब मैक्रों न्यूयॉर्क अपने काफिले के साथ एक सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सड़क वीआईपी काफिले के लिए बंद है। मैक्रों ने अपना फोन निकाला और अपने अमेरिकी समकक्ष ट्रंप को फोन किया। "आप कैसे हैं?" मैक्रों ने कहा। "अंदाजा लगाओ? मैं सड़क पर इंतजार कर रहा हूं क्योंकि आपके लिए सब कुछ बंद है!" इस वीडियो को फिल्माने वाले फ्रांसीसी मीडिया ने बताया कि ट्रंप असल में लाइन के दूसरी तरफ थे, जिसकी पुष्टि एक फ्रांसीसी अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस से की।
न्यूयॉर्क पुलिस ने क्या कहा
हालांकि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की ओर से इस घटना पर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह महज रूटीन सुरक्षा जांच का हिस्सा था।
