India France Ties: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस दौरे के बाद विदाई देते हुए हिंदी में एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, ''प्रिय मित्र प्रधानमंत्री, मुझे बहुत खुशी हुई।''
राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंदी में कहा, ''प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे फ्रांस दौरे के लिए स्वागत करते हुए बहुत खुशी हुई। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे।'' वीडियो संदेश में मैक्रों ने हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने आगे कहा, ''फ्रांस आपसे प्यार करता है। मुझे बहुत खुशी है कि आप दिल्ली वापस जाने से पहले पेरिस में इतने सारे दोस्तों के साथ हैं। मैं अगले फरवरी में आपसे मिलने आऊंगा। आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। अपना ख्याल रखें।''
इससे पहले, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त रूप से VivaTech 2026 के प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान, दोनों नेताओं ने विभिन्न स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों से बातचीत की और कई उन्नत तथा भविष्य की तकनीकों पर आधारित इनोवेशन को करीब से देखा।
विदेश मंत्रालय ने 'एक्स' पर पीएम मोदी की राष्ट्रपति मैक्रों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ''VivaTech के "इंडिया पवेलियन" में भारतीय स्टार्टअप्स ने देश के तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम की झलक पेश की और इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और उभरती टेक्नोलॉजी को इंडिया-फ्रांस पार्टनरशिप के बढ़ते पिलर के तौर पर दिखाया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: '12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, 25 करोड़ लोग गरीबी से निकले'; पेरिस में PM मोदी ने सुनाई विकास गाथा
PM मोदी ने बताया AI का मतलब
इस दौरान, पीएम मोदी ने वीवाटेक 2026 सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण पर बल देते हुए कहा कि यह तभी प्रगति का माध्यम बन सकती है जब सभी के लिए सुलभ हो, और भारत के लिए एआई (कृत्रिम मेधा) का मतलब ’ऑल इनक्लूसिव’ (सर्वसमावेशी) होना है।
