दुनिया

'महाशक्तिशाली आर्मी' बनाएंगे ट्रंप, अमेरिकी सेना के लिए रक्षा बजट बढ़कर होगा 1.5 खरब अमेरिकी डॉलर, टैरिफ से कनेक्शन

ट्रंप ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सेना के लिए 2027 के रक्षा बजट पर उन्होंने सीनेटर्स, कांग्रेस के सांसदों, मंत्रियों एवं अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ लंबी चर्चा हुई। इस बैठक में यह तय हुआ कि अमेरिकी सेना का रक्षा बजट मौजूदा एक खरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1.5 खरब अमेरिकी डॉलर किया जाएगा।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

Photo : AP

US Army defence budget: अमेरिकी की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। अब उन्होंने अमेरिकी सेना का रक्षा बजट बढ़ाने पर आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सेना के लिए 2027 के रक्षा बजट पर उन्होंने सीनेटर्स, कांग्रेस के सांसदों, मंत्रियों एवं अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ लंबी चर्चा हुई। इस बैठक में यह तय हुआ कि अमेरिकी सेना का रक्षा बजट मौजूदा एक खरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1.5 खरब अमेरिकी डॉलर किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि इस रक्षा बजट से अमेरिका को 'ड्रीम मिलिट्री' बनाने में मदद मिलेगी। इस तरह की 'महाशक्तिशाली' सेना से अमेरिका भी सुरक्षित होगा।

टैरिफ से होने वाली कमाई होगी रक्षा बजट पर खर्च

टैरिफ को बताया वजह ट्रंप ने टैरिफ से होने वाली कमाई का हवाला देते हुए खर्च बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'अगर अन्य देशों से टैरिफ (सीमा शुल्क) के माध्यम से इतनी बड़ी मात्रा में राशि प्राप्त न हो रही होती, जिनमें से कई देशों ने अतीत में संयुक्त राज्य अमेरिका को ऐसे स्तरों पर 'लूटा' है जो पहले कभी नहीं देखे गए, तो मैं 1 ट्रिलियन डॉलर की संख्या पर ही टिका रहता।'

हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है अमेरिका का रक्षा बजट

हाल के वर्षों में अमेरिका का रक्षा खर्च तेजी से बढ़ा है। साल 2021 में रक्षा बजट 721 अरब डॉलर था, जो 2025 में बढ़कर 901 अरब डॉलर पहुंच गया। अमेरिकी सैन्य बजट में प्रस्तावित बढ़ोतरी की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने दुनिया में सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक में रूस के झंडे वाले एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया।

देशों के साथ टकराव के रास्ते पर यूएस

वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका कैरेबियाई, लैटिन अमेरिकी देशों, रूस और चीन के साथ टकराव के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यूएस ने बुधवार को अटलांटिक सागर में रूसी झंड़ा लगे एक तेल टैंकर ‘मैरिनेरा’ को जब्त कर लिया। अमेरिकी नेवी करीब दो सप्ताह से इस तेल टैंकर का पीछा कर रहा था। यह कार्रवाई उन खबरों के बीच हुई है कि जिनमें कहा गया था कि रूस ने भी इस तेल टैंकर की सुरक्षा के लिए नौसैनिक बलों और सबमरीन्स को तैनात किया था। अमेरिकी सेना के यूरोपीय कमान ने X पर एक बयान जारी कर इस ऑपरेशन की पुष्टि की। इसमें कहा गया कि न्याय विभाग, गृह सुरक्षा विभाग और रक्षा विभाग ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए टैंकर को जब्त कर लिया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article