दुनिया

Nepal: बीच हवा में विमान में आई खराबी! त्रिभुवन एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से हुई इमरजेंसी लैंडिंग; सभी सुरक्षित

Flight Emergency Landing: नेपाल के भैरहवा में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री विमान में अचानक तकनीकी खामियां आईं, जिसके बाद भैरहवा के गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। अधिकारी के अनुसार, विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 82 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

Image

नेपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक फोटो साभार: ANI/Shree Airlines Website)

Photo : ANI

Flight Emergency Landing: नेपाल के भैरहवा में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री विमान में अचानक तकनीकी खामियां आईं, जिसके बाद भैरहवा के गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस यात्री विमान में 82 लोग सवार थे।

कहां जा रहा था विमान

श्री एयरलाइंस द्वारा संचालित यात्री विमान धनगढ़ी से काठमांडू जा रहा था तभी अचानक पायलट ने 'हाइड्रोलिक्स में समस्या' की सूचता दी। जिसके बाद भैरहवा के एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी बिनोद सिंह राउत ने एएनआई को बताया, "विमान ने सुबह लगभग 10 बजे (स्थानीय समय) धनगढ़ी से उड़ान भरी थी और पायलट ने हाइड्रोलिक्स में समस्या की सूचना दी। इसे यहां एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए कहा गया।"

40 मिनट तक बंद रहा रनवे

फ्लाइट नंबर 222 वाला विमान लैंडिंग के 40 मिनट बाद टैक्सीवे पर पहुंचा। तब तक एयरपोर्ट बंद था। अधिकारी राउत ने आगे बताया, "विमान के रनवे पर होने के कारण हमें लगभग 40 मिनट के लिए एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। दोपहर लगभग 12:30 बजे हाइड्रोलिक्स के साथ समस्या का समाधान होने के बाद विमान टैक्सी-वे पर चला गया।"

सभी यात्री सुरक्षित

अधिकारी के अनुसार, विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 82 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के निदेशक और प्रवक्ता श्याम किशोर साह ने एएनआई को बताया, "एयरलाइन कंपनी के इंजीनियर और तकनीशियन विमान के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले आगे की जांच करेंगे।"

बाद में, यात्रियों और चालक दल को वैकल्पिक विमान से काठमांडू भेजा गया। रनवे खाली होने के बाद एयरपोर्ट को बाद में फिर से खोला गया। इससे पहले, 16 अप्रैल को नेपाल के दूरदराज इलाकों में परिचालन करने वाली एक निजी एयरलाइन कंपनी के विमान की त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article