Kap's Cafe Canada Firing: कपिल शर्मा के कनाडा के स्थित कैफे पर फिर गोलियां चली हैं, इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इंडो-कैनेडियन वॉयस (Indo-Canadian Voice) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के सरे स्थित कैप्स कैफे में कथित तौर पर गोलीबारी हुई है। एक महीने से भी कम समय में ऐसी यह दूसरी घटना है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की ज़िम्मेदारी ली गई है।
,
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों द्वारा कथित तौर पर शेयर की गई और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की ज़िम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा था, 'जय श्री राम... आज जो कपिल शर्मा के कप्स कैफे, सरे में गोलीबारी हुई है, इसकी ज़िम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग देती है... अगली करवाई जल्दी ही मुंबई में करेंगे।'
हालांकि, अभी तक इस दावे की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सरे पुलिस अधिकारियों ने अभी तक कैप्स कैफ़े में हुई गोलीबारी के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है आगे की जानकारी का इंतजार है।
पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है
यह कथित हमला जुलाई के दूसरे हफ़्ते में इसी कैफे में हुई गोलीबारी की घटना के एक महीने से भी कम समय बाद हुआ है, जब कई गोलियां चली थीं। वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है।
कैप्स कैफे के बाहर रात 1:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) कई गोलियां चलीं
सरे पुलिस सेवा के अनुसार, कैप्स कैफ़े के बाहर रात 1:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) कई गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा था कि गोलीबारी के समय कुछ कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद थे। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जिस इमारत में कैफे स्थित है, उसकी निचली मंज़िल पर खुदरा दुकानें और ऊपर आवासीय अपार्टमेंट हैं, हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि इमारत में कितने निवासी रहते हैं।
604-599-0502 या 1-800-222-8477 पर कॉल करने के लिए कहा गया
गोलीबारी के संबंध में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से पुलिस को 604-599-0502 या क्राइम स्टॉपर्स को 1-800-222-8477 पर कॉल करने के लिए कहा गया है।
