Parineeti Chopra Mother hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर एक खबर सामने आई है। परिणीति की सास की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस की सास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा के शो पर परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी सास भी मौजूद थी। अचानक से परिणीति की सास की तबीयत खराब हो गई और उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में।
अस्पताल में भर्ती हुई परिणीति चोपड़ा की सास
विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सास की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के शूटिंग के दौरान अस्पताल ले जाना पड़ा, जिससे शूटिंग रद्द कर दी गई। प्रोडक्शन टीम जल्द ही ही नई तारीख तय करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। इसके पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए थे। इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे है। कपिल शर्मा की लोकप्रियता काफी तगड़ी है। कपिल शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अलग पहचान बनाई है। कपिल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया है।
इस वेब सीरीज में नजर आएंगी परिणीति
बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा फिलहाल एक मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएगी। हालांकि अभी तक इस सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती है। परिणीति ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से साल 2023 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।
