दुनिया

विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर हुई चर्चा

SCO : एस जयशंकर ने सोमवार को बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर चर्चा की। एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि आज बीजिंग पहुंचने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति हान झेंग से मिलकर खुशी हुई। भारत के समर्थन से अवगत कराया।

Image

विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की

Photo : ANI

SCO Foreign Ministers Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर चर्चा की। जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाएं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगी। हान झेंग के साथ अपनी बैठक के दौरान जयशंकर ने भारत के समर्थन की बात कही। एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि आज बीजिंग पहुंचने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति हान झेंग से मिलकर खुशी हुई। भारत के समर्थन से अवगत कराया।

कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली पर विदेश मंत्री ने कही ये बात

हान के साथ बैठक में अपने प्रारंभिक भाषण में जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाएं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि कज़ान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एससीओ में चीन की सफल अध्यक्षता का समर्थन करता है। जयशंकर ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली भारत में व्यापक रूप से सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमने अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली की भी भारत में व्यापक सराहना की गई है। हमारे संबंधों के निरंतर सामान्यीकरण से पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज जब हम यहां मिल रहे हैं, तो अंतरराष्ट्रीय स्थिति बहुत जटिल है। पड़ोसी देशों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में भारत और चीन के बीच विचारों और दृष्टिकोणों का खुला आदान-प्रदान होना चाहिए। चीन बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इस यात्रा के दौरान ऐसी चर्चाओं की आशा करता हूं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article