दुनिया

भूकंप के भारी झटकों से हिला फिलिपींस, रिक्टर स्केल पर 6 रही तीव्रता, सहमे लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2025, 07:17 AM IST

Earthquake in Philippines : फिलिपींस में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के ये झटके भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 37 मिनट पर मिनदानाओ में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन की गहराई में 105 किलोमीटर भीतर था।

Image

फिलिपींस में भूकंप।

Earthquake in Philippines : फिलिपींस में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के ये झटके भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 37 मिनट पर मिनदानाओ में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन की गहराई में 105 किलोमीटर भीतर था।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सारंगानी द्वीप के एक प्रांतीय राहतकर्मी मार्लाविन फ्यूएंटेस ने एएफपी को बताया, 'झटके बहुत तेज नहीं थे लेकिन हमारे कार्यालय में मेज और कंप्यूटर लगभग पाँच सेकंड तक हिलते रहे।' भूकंप के कारण किसी भी प्रकार की सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई।

'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है फिलिपींस

फिलीपींस में लगभग रोजाना भूकंप आते हैं, क्योंकि यह देश प्रशांत 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां जापान से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया होते हुए प्रशांत महासागर के किनारे तक तीव्र भूकंपीय गतिविधियां होती हैं। इनमें से अधिकांश झटके इतने सूक्ष्म होते हैं कि इंसानों को महसूस भी नहीं होते, लेकिन कुछ शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंप अप्रत्याशित रूप से आते हैं, जिनके समय और स्थान का पूर्वानुमान लगाने की कोई तकनीक उपलब्ध नहीं है।

भूकंप आने की वजह

भूकंप की वजह टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल माना जाता है। पृथ्वी की बाहरी परत कई बड़ी-बड़ी चट्टानी प्लेटों से बनी होती है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये प्लेटें हर समय बहुत धीमी गति से हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, फिसलती हैं या एक-दूसरे के नीचे चली जाती हैं, तो इनकी सीमाओं पर तनाव जमा हो जाता है।

End of Article