Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। कोलंबिया राजधानी बोगोटा में 6.3 की तीव्रता से धरती डोली। भूकंप इतना तेज था कि बिल्डिंगे तेज-तेज से हिलने लगीं, जिससे लोग काफी खौफ में आ गए और घरों से निकल गए।
6.3 तीव्रता का भूकंप
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शनिवार की सुबह (स्थानीय समयानुसार) 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पूरे शहर में कंपन हुआ और निवासियों में दहशत फैल गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप तेज था, जिससे इसका असर और भी ज़्यादा था। AFP के रिपोर्टरों ने बताया कि इमारतें काफी हिल रही थीं, जबकि शहर में सायरन बज रहे थे। लोग अपने घरों से भागकर सुरक्षा के लिए सड़कों पर इकट्ठा हो गए थे। किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
भूकंप के कई झटके
भूकंप राजधानी बोगोटा से लगभग 116 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित शहर पारटेब्यूनो से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा ने बताया कि भूकंप सुबह 8:08 बजे जमीन से दस किलोमीटर की गहराई में आया। कोलंबिया भूवैज्ञानिक सेवा ने बताया कि कुछ ही मिनटों बाद उसी क्षेत्र में 4 से 4.6 तीव्रता के भूकंप के और झटके भी महसूस किये गये। राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई ने बताया कि वह कई नगर पालिकाओं में स्थिति का आकलन कर रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में बोगोटा में लोगों को भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थानों की तलाश में दौड़ते हुए देखा जा सकता है।
