आग से घर के बुरी तरह नष्ट
आग से घर के बुरी तरह नष्ट हो जाने के बाद परिवार के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। फिलहाल, वे घर के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों पर निर्भर हैं। ब्लैंशर्ड ने अपने घर और सामान के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने कहा क हमने बिल्कुल सब कुछ खो दिया है। हम शून्य से शुरुआत कर रहे हैं।
साइमन जो वर्तमान में बेरोजगार है और डोनकास्टर, दक्षिण यॉर्कशायर से है। साइमन ने मेट्रो को बताया कि लगभग सब कुछ नष्ट हो गया है। जो कुछ नहीं जला, वह धुएं से क्षतिग्रस्त हो गया है, इसलिए घर में कुछ भी नहीं है जिसे हम बचा सकें। इस समय मैं अपने साथी की मां के यहां रुका हुआ हूं, हम बेघर हैं। बिना रोए एक भी दिन गुजारना बहुत कठिन है।
ई-बाइक बैटरियों के संभावित खतरे उजागर
इस घटना ने ई-बाइक बैटरियों के संभावित खतरों को उजागर किया है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक वाहनों से संबंधित सुरक्षा उपायों और प्रदूषण नियंत्रण में वृद्धि की मांग उठ रही है। कुछ महीने पहले, उत्सर्जन डेटा का विश्लेषण करने वाली कंपनी एमिशन एनालिटिक्स के एक अध्ययन ने इस विचार को चुनौती दी थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल के ऑप-एड में छपा यह अध्ययन इलेक्ट्रिक और जीवाश्म ईंधन से चलने वाली दोनों कारों में ब्रेक और टायरों से पैदा होने वाले कण प्रदूषण की समस्या की ओर ध्यान दिलाता है।मुख्य खोज यह है कि ईवी अपने भारी वजन के कारण कुशल एक्जिट फिल्टर वाले आधुनिक गैस चालित वाहनों की तुलना में ब्रेक और टायर से काफी अधिक कण पदार्थ छोड़ सकते हैं। अध्ययन से पता चलता है कि यह 1,850 गुना अधिक हो सकता है।
