दुनिया

विमान में उतरने के दौरान कप में ही कर दिया पेशाब, नशे में धुत यात्री पर लगा भारी जुर्माना

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 05:23 PM IST

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना, पिछले दिसंबर में ऑकलैंड से 3 घंटे की एयर न्यूजीलैंड की उड़ान के बाद हुई थी, जानिए पूरा मामला क्या है।

Image

यात्री ने विमान में कर दिया पेशाब

Drunk Passenger Urinates in Flight: सिडनी हवाई अड्डे पर एक यात्री के विमान में ही पेशाब करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने के बाद विमान से उतरने में देरी के दौरान कप में पेशाब करने के लिए एक यात्री पर जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना, पिछले दिसंबर में ऑकलैंड से 3 घंटे की एयर न्यूजीलैंड की उड़ान के बाद हुई थी और सिडनी की एक अदालत ने फरवरी में आक्रामक व्यवहार के लिए 53 वर्षीय व्यक्ति पर 600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (395 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया था।

कप में कर दी पेशाब

यह घटना शुक्रवार को लोगों के ध्यान में आई, जब न्यूजीलैंड की समाचार वेबसाइट ‘स्टफ’ ने बताया कि उसी पंक्ति में एक यात्री हॉली ने कहा कि उसने विमान के चालक दल को इस व्यवहार की सूचना दी थी। उसने कहा कि वह और उसकी 15 वर्षीय बेटी गलियारे और बीच की सीटों पर बैठी थीं, तभी खिड़की वाली सीट पर बैठा व्यक्ति एक कप में पेशाब कर रहा था। पुरुष यात्री का नाम जारी नहीं किया गया है।

नशे में था यात्री

स्टफ की खबर के अनुसार, हॉली ने कहा कि विमान लगभग 20 मिनट तक टर्मिनल गेट आवंटित होने के इंतजार में सड़क पर खड़ा रहा, तभी उसने एक कप में यात्री के पेशाब करने की स्पष्ट आवाज सुनी। उसने कहा कि वह आदमी स्पष्ट रूप से काफी नशे में था और विमान से बाहर निकलते ही उसने एक विमान परिचारक पर मूत्र गिरा दिया। (Bhasha Input)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article