दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने लिखा: 'मेरे पापा नहीं रहे', जानिए क्या है इस ट्वीट के पीछे का सच

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 08:52 PM IST

Donald Trump Jr X Account Hacked: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप के बेटे ने एक्स (पहले ट्विटर) पर ये लिखा कि मेरे पिता की मृत्यु हो गई है। उनके इस ट्वीट के बाद खलबली मच गई। हालांकि फिर ये जानकारी सामने आई कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का X अकाउंट हैक हो चुका है। जिससे लगातार भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं।

Image

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने लिखा, 'मेरे पिता की मौत हो गई'।

Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का X अकाउंट हैक हो गया और ये पोस्ट किया गया कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की मौत हो गई है। उनके इस अकाउंट से एक के बाद एक लगातार कई पोस्ट किए गए। आपत्तिजनक और भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं। हालांकि एक अजीब बात ये भी है कि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने लिखा, 'मेरे पिता की मौत हो गई'

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के एक्स अकाउंट से कई पोस्ट लिखे जा रहे हैं। इन पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। यहां तक की इस अकाउंट से ये भी ट्वीट किया गया कि 'डोनाल्ड ट्रंप की मृत्यु हो चुकी है।' जो फेक न्यूज है। हैकर ने अकाउंट से ये पोस्ट किया कि 'मुझे ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे पिता डोनाल्ड ट्रंप अब नहीं रहें. साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मैं हिस्सा ले रहा हूं.'

Donald Trump Jr

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का अकाउंट हैक।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए लिखी गई गालियां

अकाउंट से नॉर्थ कोरिया को धूमिल करने का भी दावा किया गया। जो बाइडन को गालियां दी गईं। जिससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप के बेटे का ये अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने अमेरिकी इनफ्यूएंसर Logan Paul के खिलाफ भी आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। हालांकि इसके पीछे किसका हाथ है, अब तक ये खुलासा नहीं हो सका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article