दुनिया

अमेरिका और रूस के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप ने दिया दो परमाणु पनडुब्बी तैनात करने का आदेश

US Russia Tension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप का यह आदेश ऐसे मौके पर आया जब हाल ही में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अल्टीमेटम का खेल खेलने का आरोप लगाया था।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

US Russia Tension: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया। ट्रंप का यह आदेश ऐसे मौके पर आया जब हाल ही में रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अल्टीमेटम का खेल खेलने का आरोप लगाया था।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मेदवेदेव के बयानों को भड़काऊ करार देते हुए रूस के करीब दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती वाले निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उपयुक्त क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया, ताकि अगर यह मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ बयान कुछ और हों तो उन्हें रोका जा सके।''

ट्रंप-मेदवेदेव के बीच छिड़ा वॉकयुद्ध

हाल के दिनों में ट्रंप और रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेदवेदेव के बीच वॉकयुद्ध छिड़ा हुआ है। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि रूस के पास यूक्रेन में युद्धविराम पर सहमत होने के लिए 10 दिन हैं, अन्यथा उसके साथ-साथ उनके तेल खरीदारों पर भी टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, मॉस्को ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया जिसमें ट्रंप की समयसीमा का पालन करने की बात हो।

मेदवेदेव ने सोमवार को ट्रंप पर अल्टीमेटम का खेल खेलने का आरोप लगाया था और उन्हें याद दिलाया था कि रूस के पास सोवियत काल की परमाणु हमले की क्षमताएं हैं, जो आखिरी उपाय है, क्योंकि ट्रंप ने मेदवेदेव को अपने शब्दों पर ध्यान देने की नसीहत दी थी।

सनद रहे कि 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से मेदवेदेव क्रेमलिन के सबसे मुखर पश्चिम-विरोधी नेताओं में से एक बनकर उभरे हैं। क्रेमलिन के आलोचक उन्हें गैरजिम्मेदार और बेलगाम तोप कहकर उनका मजाक उड़ाते रहे हैं। हालांकि, कुछ पश्चिमी राजनयिकों का मानना है कि मेदवेदेव के बयान क्रेमलिन के शीर्ष नीति-निर्माताओं की सोच को प्रदर्शित करते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article