दुनिया

ट्रंप-शी जिनपिंग की गुप्त बैठक के बाद दुनिया में हलचल, ईरान और उत्तर कोरिया को लेकर क्या हुआ अंदरखाने?

Iran Nuclear News: राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी इस बात पर सहमत हुए कि अमेरिका और चीन को निष्पक्षता और आपसी सहयोग के आधार पर रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक संबंध बनाने चाहिए। ऐसा व्हाइट हाउस ने कहा।

Image

ट्रंप-शी जिनपिंग की गुप्त बैठक के बाद दुनिया में हलचल, ईरान और उत्तर कोरिया को लेकर क्या हुआ अंदरखाने?

Trump Xi Meeting: व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ ऐतिहासिक समझौते किए। इससे उन्होंने अमेरिकी श्रमिकों और किसानों को लाभ पहुंचाया। बताया गया कि इस हफ्ते, 2017 के बाद से पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई मुद्दों पर सहमति बनाई, जिससे दुनिया भर के व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी इस बात पर सहमत हुए कि अमेरिका और चीन को निष्पक्षता और आपसी सहयोग के आधार पर रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक संबंध बनाने चाहिए। वहीं, आने वाले कुछ महीनों बाद राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन की यात्रा पर आने वाले राष्ट्रपति शी का स्वागत करेंगे। इस साल के आखिर में G20 और APEC शिखर सम्मेलनों की मेजबानी करते समय दोनों देश एक-दूसरे का समर्थन करेंगे।

ईरान और उत्तर कोरिया पर क्या हुआ?

दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताएं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की और इस बात पर भी सहमति जताई कि किसी भी देश या संगठन को वहां टोल वसूलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी ने उत्तरी कोरिया को परमाणु मुक्त बनाने के अपने साझा लक्ष्य की पुष्टि की।

U.S.-चीन व्यापार और निवेश बोर्डों की स्थापना

पोस्ट में कहा गया, 'इस ऐतिहासिक समझौते की आधारशिला के रूप में, राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दो नई संस्थाओं का गठन किया: U.S.-चीन व्यापार बोर्ड और U.S.-चीन निवेश बोर्ड।

व्यापार बोर्ड, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार और चीन की सरकार को गैर-संवेदनशील वस्तुओं के क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार का प्रबंधन करने में सक्षम बनाएगा। निवेश बोर्ड, निवेश से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सरकार-से-सरकार स्तर का एक मंच प्रदान करेगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article