दुनिया

Texas Flood: टेक्सास में आए बाढ़ में रोज बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा, अबतक 79 की मौत, 10 अब भी लापता

अमेरिका के टेक्सास में आए अचानक बाढ़ में अबतक 79 मौतें हो चुकी हैं। 10 लड़कियां और एक काउंसलर अब भी लापता हैं। यहां ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 45 मिनट में 26 फुट बढ़ गया, पेड़ उखड़ गए, वाहन बह गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Image

टेक्सास में बाढ़ से 79 लोगों की मौत

Photo : AP

टेक्सास के केंद्र में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने न सिर्फ घरों को उनकी नींव से उखाड़ फेंका, बल्कि कैंप मिस्टिक जैसे ग्रीष्मकालीन शिविरों को भी बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। रविवार को परिवारजन कीचड़ और मलबे के बीच अपने प्रियजनों की तलाश करते नजर आए, वहीं बचाव दल अब भी लापता लोगों की खोज में जुटा है। टेक्सास में बाढ़ से 79 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता हैं।

कैर काउंटी में सबसे ज्यादा मौतें

टेक्सास हिल कंट्री के कैर काउंटी में स्थित कैंप मिस्टिक, एक ऑल-गर्ल्स समर कैंप, बाढ़ की चपेट में बुरी तरह आ गया। कई कैबिन पानी में बह गए और अन्य खाली पड़े मिले। कैंप से 10 लड़कियां और एक काउंसलर अब भी लापता हैं। शेरिफ लैरी लीथा ने जानकारी दी कि अब तक 68 शव कैर काउंटी में बरामद किए गए हैं, जिनमें 28 बच्चे शामिल हैं। अन्य 10 मौतें ट्रैविस, बर्नेट, केंडल, टॉम ग्रीन और विलियमसन काउंटियों से रिपोर्ट हुई हैं। कुल मौतों की संख्या 79 तक पहुंच चुकी है, और संख्या बढ़ने की आशंका है। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को बताया कि राज्य भर में 41 लोग लापता हैं, और यह संख्या बढ़ भी सकती है। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के कर्नल फ्रीमैन मार्टिन ने कहा, "हम हर एक व्यक्ति को खोजने तक रुकेंगे नहीं।"

कैसे आया बाढ़

ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 45 मिनट में 26 फुट बढ़ गया, पेड़ उखड़ गए, वाहन बह गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में वर्षों से ‘समर कैंप’ आयोजित किए जाते हैं जहां प्रतिवर्ष हजारों बच्चे आते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article