दुनिया

सोमालिया तट के पास चीनी जहाज का अपहरण, चालक दल के 18 सदस्य फंसे

चीन के एक जहाज का सोमालिया के तट पर अपहरण हो गया है। जहाज पर तैनात एक गार्ड, ही डाकुओं से मिला था, जिसके कारण इस अपहरण को आसानी से समुद्री डाकुओं ने अंजाम दे दिया।

Image

सोमालिया में चीनी जहाज का अपहरण (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : AP

सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास चीन के स्वामित्व वाले मछली पकड़ने के एक जहाज का पिछले सप्ताह अपहरण कर लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य सवार थे।

डाकुओं से मिला था गार्ड

अर्ध-स्वायत्त राज्य पुंटलैंड के शाफुन जिले के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि अपहरणकर्ताओं में जहाज के सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं, जो बाद में तटीय क्षेत्र के हथियारबंद लोगों के साथ मिल गए। अपहरण किये गये जहाज को पुंटलैंड में रखा गया है।

अपहरण के बाद नौसेना एक्टिव

यूरोपीय संघ के समुद्री डकैती रोधी नौसैनिक बल, यूनावफोर अटलांटा ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर इस घटना की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया और जहाज के हथियारबंद लोगों के कब्जे में होने की पुष्टि की। बयान में आंशिक रूप से बताया गया, “जहां तक बात चालक दल के सदस्यों की है, तो जहाज पर 18 लोग हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। जांच के बाद, इस घटना को समुद्र में सशस्त्र डकैती के रूप में वर्गीकृत किया गया है।”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article